Election Commission of India (ECI) By-Election Results 2022, Odisha Padampur By Election Results 2022: ओडिशा के बारगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज हो रही है। इस उपचुनाव में कुल 2.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकर का इस्तेमाल किया। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है। पदमपुर उपचुनाव के नतीजे टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम के अलावा Election Commission of India (ECI) की वेबसाइट पर आप देख सकते हैं। यहां जानिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे कैसे देखें। आपको यहां https://eci.gov.in/ और https://results.eci.gov.in/ हर राउंड की जानकारी मिलेगी।
पदमपुर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और कहीं से कोई अवांछित घटना की खबर नहीं है। इस सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। पदमपुर सीट पर कुल 2.57 लाख मतदाता हैं, जिनमें 12 लोग ट्रांसजेंडर समुदाय के थे।
इस बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी बर्षा सिंह बरिहा को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू को उम्मीदवार बनाया है। 14 टेबल पर 23 चरण की गिनती हो रही है।
