इलेक्शन

Dondi Lohara Chhattisgarh Chunav Result 2023 : BJP की सुनामी बीच चुनाव जीती मंत्री अनिला भेड़िया

Dondi Lohara Chhattisgarh Chunav Election Result 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 17 नवंबर को हुए चुनाव में अनिला भेड़िया डौंडी लोहारा सीट से चुनाव जीत गई हैं।

Image

डौंडी लोहारा विधानसभा परिणाम LIVE

Photo : Times Now Digital

Dondi Lohara Chhattisgarh Chunav Election Result 2023: छत्तीसगढ़ की निर्वाचन संख्या 60 डौंडी लोहारा विधानसभा सीट हाई हाई प्रोफाइल सीट में शामिल है। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस विधायक व मंत्री अनिला भेड़िया और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए देवलाल ठाकुर के बीच मुकाबला है।

क्रमांकप्रत्याशीपार्टीमतपरिणाम
1अनिला भेड़ियाकांग्रेस0आगे
2देवलाल ठाकुरभाजपा0पीछे
3अन्य

साल 2013 में रावटे को हराया

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में अनिला भेड़ियां पहली बार डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं और शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के होरीलाल रावटे को 19,735 वोटों के अंतर से हराया था। अनिला के 2018 के हलफनामे के मुताबिक उनके पास पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति और एक करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारियां हैं। इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट किया है। 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद इन्हें भूपेश सरकार में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री बनाया गया। चुनाव में इन्होंने के उम्मीदवार लाल महेंद्र सिंह टेकाम को 33,103 वोटों से हराया था।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article