इलेक्शन

Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम की इन हॉट सीट का ट्रेंड, जानें किसने मारी बाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 04:12 PM IST

Patparganj, Shakur Basti, Chandni Mahal, Babarpur Delhi MCD Election Result 2022: MCD में करीब 50 वार्ड ऐसे हैं जहां पर सबकी नजर थी। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन वार्ड में जो नेता चुनावी मैदान में है वह एमसीडी में बेहद असर डालते आए हैं। साथ ही इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के मंत्रियों और प्रमुख विधायकों के विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं।

Image

Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम की इन हॉट सीट का ट्रेंड, जानें किसने मारी बाजी

KEY HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने 4 पसमांदा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है ।
  • 15 साल से भाजपा की एमसीडी में सत्ता है।
  • एमसीडी देश का दूसरा सबसे अमीर नगर निगम है।

Delhi MCD Election Result 2022: आज दिल्ली की जनता ने MCD (दिल्ली नगर निगम) के चुनावों में खड़े 1349 उम्मीदवारों में से किस पर भरोसा जताया है, इसका फैसला हो गया है। परिसीमन के बाद 250 वार्ड में सिमटे दिल्ली नगर निगम से भाजपा की 15 साल से चली आ रही सत्ता खत्म हो गई है। MCD में करीब 50 वार्ड ऐसे थे, जहां पर सबकी नजर रहेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन वार्ड में जो नेता चुनावी मैदान में थे वह एमसीडी में बेहद असर डालते आए हैं। साथ ही इस लिस्ट में वह वार्ड भी शामिल है, जो आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के मंत्रियों और प्रमुख विधायकों के विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं।

हॉट सीट का ये है ट्रेंड
वार्डभाजपा उम्मीदवारआप उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारकिस पार्टी की जीत
पटपड़गंजरेणु चौधरीसीमा मान सिंहरत्ना शर्माभाजपा
शकूर बस्ती (रानीबाग) ज्योति अग्रवालमिथलेश पाठकअंजू खुरानाभाजपा
चांदनी महलइरफान मलिकअले इकबालमुहम्मद हामिदआप
बाबरपुर (सुभाष मोहल्ला)मनीष पुनियारेखा त्यागीनजारा बेगमभाजपा
बल्लीमारान (79)रामदेव शर्मामोहम्मद सादिकसलीक खानआप
शाहदरा (झिलमील)पंकज लूथरा अवधेश चौबेपुनीत मनचंदाभाजपा
हरि नगर (99)श्याम शर्मा राजेश लोढ़ी दिनेश जैन आप
आदर्श नगर (15)अनुभव धीरमुकेश गोयलवीरेंद्र कुमार गोयलआप
कुरैश नगर (81)शमीना राजाशमीम बानोआरफाआप
मुस्तफाबाद (243)शबनम मलिकडॉ. नसरीनसबीला बेगमकांग्रेस
इन उम्मीदवारों पर सबकी नजर

एमसीडी चुनावों में दक्षिण दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर रहे श्याम शर्मा, हरि नगर से बीजेपी के टिकट पर, आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी के मुकेश गोयल,रोहिणी ई से भाजपा के प्रवेश वाही, शालीमार बाग बी से भाजपा की रेखा गुप्ता, कांग्रेस की प्रेरणा सिंह, सिविल लाइन से भाजपा के अवतार सिंह, चांदनी महल से आम आदमी पार्टी के आले इकबाल, दिचाऊं कलां से भाजपा की नीलम पहलवान जैसे प्रमुख उम्मीदवारों पर नजर है।

इन वॉर्ड से मुख्यमंत्री और मंत्रियों का सीधा कनेक्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नई दिल्ली दिल्ली विधान सभा क्षेत्र के वार्ड, नई एक्साइज पॉलिसी से भाजपा के निशाने पर आए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के वार्ड, तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूर बस्ती के वार्ड, मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र के वार्ड, मंत्री कैलाश गहलोत के विधानसभा क्षेत्र नजफगढ़ के वार्ड, मंत्री इमरान हुसैन के विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान के वार्ड, मंत्री राजकुमार आनंद के विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर के वार्ड, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के विधानसभा क्षेत्र शाहदरा के वार्ड, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान के विधानसभा क्षेत्र मंगोलपुरी के वार्ड शामिल हैं।

क्यों इतना अहम है MCD Election

करीब 15 हजार करोड़ रुपये सालाना बजट वाला दिल्ली नगर निगम (MCD),मुंबई के बाद देश का दूसरा सबसे अमीर नगर निगम है। इसके अलावा देश की राजधानी होने के नाते इसका सीधे केंद्र और राज्य की सत्ता से कनेक्शन है। यही नहीं एमसीडी के पास ऐसे अधिकार है जो न केवल राज्य सरकार के लिए बेहद अहम है। बल्कि केंद्र में बैठी कोई भी सरकार, अपनी सत्ता दिल्ली नगर निगम में चाहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article