इलेक्शन

MCD Election Result 2022: यहां देखें एमसीडी चुनाव रिजल्ट की सबसे सटीक लाइव कवरेज

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 7, 2022, 06:00 AM IST

Delhi Nagar Nigam Results Live Coverage: दिल्ली नगर चुनाव के परिणामों की मतगणना आज हो रही है। मुख्य लड़ाई बीजेपी और आम आदमी पार्टी में दिख रही है। भाजपा जहां अपनी जीत की उम्मीद जता रही है, वहीं आम आदमी एग्जिट पोल्स में पहली बार सत्ता पर काबिज होती दिख रही है।

Image

MCD Election Result 2022: यहां देखें एमसीडी चुनाव रिजल्ट की सबसे सटीक लाइव कवरेज

MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए मतदान 4 दिसंबर को हुआ था और वोटों की गिनती अब से कुछ देर बाद यानि सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस चुनाव को आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है और सभी एग्जिट पोल्स इसकी तस्दीक भी कर रहे हैं। साफ देखा जा रहा है कि कांग्रेस (Congress) किसी भी पार्टी के लिए ज्यादा चुनौती पेश नहीं कर पा रही है।

अपने अपने दावे

राष्ट्रीय राजधानी में परिसीमन के बाद यह पहला चुनाव है क्योंकि वार्डों के परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है। दिल्ली के तीन निकायों का इसी साल अप्रैल में केंद्र द्वारा एकीकरण कर दिया गया था जो भाजपा द्वारा नियंत्रित हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों की मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि वह सत्ता में बरकरार रहेगी, हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भारी बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। वहीं आप नेताओं ने यह भी दावा किया कि पार्टी एग्जिट पोल के रुझानों से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

यहां देखें लाइव कवरेज

जबकि 2022 के दिल्ली निकाय चुनाव के पूर्ण परिणाम दोपहर तक घोषित होने की संभावना है, लगभग सुबह 8.30 बजे से रुझान आने की उम्मीद है। सबसे सटीक और 360 डिग्री कवरेज के लिए आप https://www.timesnowhindi.com/ (वेबसाइट और मोबाइल फोन ऐप) और हमारे चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर दिल्ली चुनाव परिणाम जान सकते हैं। इसके अलावा राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) अपनी वेबसाइट - https://sec.delhi.gov.in/ - और मोबाइल फोन ऐप पर अपडेट (सुबह 8 बजे से) देगा। इसके अलावा आप लाइव कवरेज हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article