इलेक्शन

Delhi MCD Election Exit Poll 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव एक्जिट पोल में AAP को क्लीन स्वीप, BJP को बड़ा झटका

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 5, 2022, 07:39 PM IST

Delhi MCD Election Exit Poll 2022 BJP-AAP-Congress Seats Prediction: दिल्ली एमसीडी के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होने के बाद जो अब एक्जिट पोल सामने आए हैं उसके मुताबिक AAP क्लीन स्वीप करती दिख रही है, उसे 149-171 सीटों का मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

Image

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर किए जा रहे हैं ये दावे

Photo : BCCL

Delhi MCD Election Exit Poll 2022 BJP-AAP-Congress Seats Prediction: दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डों के नतीजे लॉक हो चुके हैं गौर हो कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को हो चुका है, इस बार मतदान कम रहा और 50 फीसदी वोटर ही पोलिंग बूथ तक पहुंचे, यह पिछली बार से करीब 3 प्रतिशत कम है, चुनाव परिणाम 7 दिसंबर को आना है, गुजरात में आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होते ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों एग्जिट पोल सामने आए हैं, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक AAP को 149-171 सीटें तो बीजेपी को 69-91 सीटें मिलने की बात कही जा रही है वहीं ETG-Times Now Navbharat के एक्जिट पोल के मुताबिक AAP को 146-156 तो BJP को 84-94 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में AAP को मिल सकती है बेहद अच्छी खबर

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया (India Today-Axis My India) के सर्वे की बात करें तो इस एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) बेहद मजबूती के साथ टक्कर देती दिख रही है, वहीं इसके मुताबिक आप और बीजेपी का टक्कर दिख रही है वहीं कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे स्थान पर पहुंचती नजर आ रही है वहीं दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचली तबका जो बहुत बड़ा डिसाइडिंग फैक्टर है वो भी भी बड़ी तादाद में AAP की तरफ जाता दिख रहा है।

India Today-Axis My India सर्वे दिखा रहा है AAP को क्लीन स्वीप-

AAP 149-171
BJP 69-91
Congress 3-7
OTH 5-9

बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट बोल के अनुसार आप को 43 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं वहीं बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है उधर कांग्रेस को महज 10 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

पूर्वांचली के 43 फीसदी वोटर आप को वोट देते दिख रही है

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, पूर्वांचली के 43 फीसदी वोटर आप को वोट देते दिख रही है। वहीं 37 फीसदी वोटर बीजेपी, 8 प्रतिशत कांग्रेस और 12 प्रतिशत अन्य को वोट देते दिख रहे हैं। वहीं 48 प्रतिशत पंजाबी आप, 24 फीसदी बीजेपी, 8 फीसदी कांग्रेस और 10 फीसदी अन्य को वोट देते दिख रहे हैं।

ETG-Times Now Navbharat का एक्जिट पोल दिखा रहा है कुछ ऐसी तस्वीर-

AAP146-156
BJP84-94
CONG06-10
OTH 00-04

इंडिया न्यूज जन की बात के मुताबिक ये हैं Exit Poll-

BJP70-92
CONG04-07
AAP150-175
OTH00-01
टाइम्स नाउ नवभारत ETG एग्जिट पोल के अनुसार भी दिल्ली एमसीडी में आप को बहुमत मिलता दिख रहा है इस एग्जिट पोल के मुताबिक AAP को 146-156 सीटें मिलने का अनुमान है बीजेपी को 84-94 सीटें मिल सकती हैं कांग्रेस को 6-10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article