इलेक्शन

Sultanpuri MCD Election Result: दिल्ली को मिली पहली ट्रांसजेंडर पार्षद, बॉबी किन्नर ने रचा इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 12:33 PM IST

Sultanpuri MCD Election Result 2022: बॉबी किन्नर 2017 के नगर निगम चुनावों में भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी थी। इसके पहले वह अन्ना आंदोलन में भी सक्रिय रूप से शामिल थी। 38 साल की बॉबी किन्नर ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।

Image

बॉबी किन्नर

Photo : ANI

Sultanpuri MCD Election Result 2022: आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में इतिहास रच दिया है। वह दिल्ली नगर निगम में पहली बार ट्रांसजेंडर पार्षद होगी। उन्होंने सुल्तानपुर माजरा विधानसभा की सुल्तानपुरी 43 ए वार्ड से चुनाव जीता है। बॉबी किन्नर साल 2017 में भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन उस बार उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।

9 वीं कक्षा तक की है पढ़ाई

बॉबी किन्नर 2017 के नगर निगम चुनावों में भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी थी। इसके पहले वह अन्ना आंदोलन में भी सक्रिय रूप से शामिल थी। 38 साल की बॉबी किन्नर ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इसके अलावा वह 15 सालों से 'हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति' की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ने उन्हें टिकट देकर बड़ा दांव चला था। आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम में ऐसी पहली पार्टी थी, जिसने पहली बार किसी ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को टिकट दिया था।

बॉबी किन्नर के पास है इतनी संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉबी किन्नर ने सुल्तानपुर माजरा के वार्ड नंबर 43 ए से राज्य चुनाव आयोग को अपना नामंकन पत्र में 12 लाख रुपये की अचल संपत्ति बताई है।आयोग को सौपे हलफनामे में बताया कि उनके पास 10 लाख रुपये के सोने सहित 12.10 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। परिसीमन के बाद से यह सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए रिजर्व हुई थी

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article