इलेक्शन

BJP आज जारी कर सकती है दिल्ली चुनाव के लिए कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट, शेष उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए हुई थी सीईसी की बैठक

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट लिस्ट पर चर्चा करने के लिए BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार शाम को बैठक हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, BJP आज कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शेष उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा ने सीईसी की बैठक की

Photo : ANI

Delhi Assembly Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने आगामी 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए शेष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित दिल्ली भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्य रूप से दिल्ली की शेष सीटों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जहां उन निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा की गई।

5 फरवरी को एक चरण में होगा दिल्ली चुनाव

सूत्र बताते हैं कि भाजपा शनिवार को दिल्ली की इन सीटों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर सकती है। हालांकि, 8-12 सीटों के लिए अभी भी चर्चा चल रही है और इन्हें अंतिम रूप देने के लिए कल भाजपा की कोर ग्रुप बैठक होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह इस कोर ग्रुप की बैठक की अगुवाई करेंगे। भाजपा ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 29 उम्मीदवारों की पहली सूची 4 जनवरी को ही जारी कर दी थी। गौरतलब है कि पार्टी ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है, जहां से दिल्ली की सीएम और आप उम्मीदवार आतिशी भी दौड़ में हैं।

बैठक में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन सचिव पवन राणा, विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य कोर ग्रुप के सदस्य भी शामिल हुए। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाकी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article