इलेक्शन

Gujarat Dangs Election Result: डांग विधानसभा सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को दी करारी मात

  • Authored by: आदित्य साहूEdited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 05:17 PM IST

Gujarat Dangs Assembly Election Results: गुजरात के डांग जिले में सिर्फ एक विधानसभा सीट है। डांग जिले की एकमात्र विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षित है। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी। जबकि इस बार बीजेपी ने कांग्रेस को पटखनी दी है।

Image

गुजरात विधानसभा चुनाव

Gujarat Dangs Election Result: डांग जिले की डांग्स विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी को हराकर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। गुजरात विधानसभा के 182 सीटों में से डांस सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए काफी महत्वपूर्ण थी। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी इस सीट पर अपना दांव खेल रही थी। क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से डांग गुजरात का सबसे छोटा जिला है। डांग जिले की एकमात्र विधानसभा सीट डांग्स अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति के लिये सुरक्षित डांग सीट पर पिछली बार बहुत ही कड़ा मुकाबला हुआ था।

Dangs Assembly Election Result Live

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार विजय पटेल को मात्र 768 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर कांग्रेस के मंगल गावित को जीत हासिल हुई थी। हालांकि, साल 2020 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़े मार्जिन से इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया था। इस समय डांग्स से भारतीय जनता पार्टी के विजयभाई रमेशभाई पटेल विधायक हैं।

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवारकौन आगे
डांग्सविजयभाई पटेलमुकेशभाई चंद्रभाई पटेलसुनील गामित
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक को ही चुनावी मैदान में उतारा है। अगर बात साल 2012 के विधानसभा चुनाव की करें तो कांग्रेस के मंगलाभाई गंगाजीभाई गावित ने तब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। यह सीट एक तरह से कांग्रेस की गढ़ रही है। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को चुनाव हुआ था। जबकि, 93 व‍िधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले गए। गुजरात में बीजेपी का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2002 में था, जब उसने 182 सदस्यीय विधानसभा में 127 सीट पर जीत दर्ज की थी।
आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article