इलेक्शन

Gujarat Dahod Election Result Live: गुजरात में AAP का हाल बेहाल, जानें सीएम उम्मीदवार की क्या है स्थिति

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 8, 2022, 10:26 AM IST

Gujarat DAHOD Election Result Constituency Wise: बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो चुकी है। गुजरात में बीजेपी की बढ़त साफ देखने को मिल रही है। गुजरात विधानसभा की अहम सीटों में दाहोद सीट का नाम भी आता है, दाहोद जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं ये हैं- दाहोद, देवगढ़बारिया, फतेपुरा, गरबाडा , झालोद, लिमखेड़ा

Image

गुजरात की दाहोद, देवगढबरिया, फतेपुरा सीट का जानें हाल

Gujarat DAHOD Election Result: गुजरात के दाहोद ज‍िला के अंतर्गत-दाहोद, देवगढबरिया, फतेपुरा, गरबाडा , झालोद, लिमखेड़ा विधानसभा सीटें हैं, दाहोद, गुजरात की विधानसभा सीट है इस सीट से 2017 में पणडा वाजेसिंहभाई पारसिंहभाई को विधायक चुना गया था वह कांग्रेस विधायक हैं, दाहोद सीट काफी दिलचस्प बनी हुई है। अभी इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है लेकिन इस बार कुछ और ही परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौर हो कि राजनीतिक पार्टियों ने आदिवासी मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश की, यहां करीब 2.5 लाख मतदाता हैं, जिसमें ST सबसे ज्यादा करीब सत्तर फीसदी हैं वहीं अब तक केवल तीन बार यहां बीजेपी को यहां पर जीत मिली है।

Gujarat DAHOD Election Result: Full Result From DAHOD, DEVGADH BARIA,FATEPURA, GARBADA,JHALOD, LIMKHEDA

AAP प्रत्याशी
विधानसभा का नामबीजेपी प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशी

कौन आगेदाहोद कनैयालाल बच्चूभाई किशोरीहर्षदभाई वलचंदभाई निनामा डॉ. दिनेशभाई भूराभाई मुनिया

बीजेपीदेवगढ़बारियाखाबड़ बच्चूभाई मगनभाई वखला भरतसिंह प्रतापभाई

फतेपुरा कटारा रमेशभाई भूराभाई मच्छर रघुभाई दीताभाई गोविंदभाई दलभाई परमार

बीजेपीगरबाडा महेंद्रभाई भाभोर चंद्रिकाबेन बरिया शैलेशभाई भाभोर

बीजेपीझालोद महेशभाई सोमजीभाई भूरिया मितेशभाई कलाभाई गरासियाअनिलभाई सोमाभाई गरासिया

लिमखेड़ा भाभोर शैलेशभाई सुमनभाई गोदिया रमेशकुमार बादियाभाईबैरिया नरेशभाई पुनाभाईवहीं दाहोद ज‍िले की फतेपुरा विधानसभा सीट (Fatepura Assembly Seat) खास सीटों में शुमार मानी जाती है,अनुसूचित जनजात‍ि वर्ग के ल‍िए आरक्ष‍ित इस सीट पर एक दशक से बीजेपी ही चुनाव जीतती आ रही है इस सीट पर 2017 के चुनाव में बीजेपी के रमेशभाई भूराभाई कटारा ने कांग्रेस के मछार रघुभाई को पराजित किया था।

देवगढ़बरिया व‍िधानसभा सीट सामान्‍य वर्ग वाली है

वहीं गुजरात की देवगढ़बरिया व‍िधानसभा सीट सामान्‍य वर्ग वाली है ज‍िस पर एक दशक से बीजेपी का वर्चस्‍व कायम इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनावी दंगल में उतरी है, जिससे चुनाव परिणाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article