इलेक्शन

कांग्रेस पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रही है- असम में बोले पीएम मोदी, लोगों से की BJP को जिताने की अपील

PM Modi Assam Rally: पीएम मोदी ने असम में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को असम की सत्ता से बाहर रखना जरूरी है।

Image

असम में पीएम मोदी की रैली (फोटो- BJP)

PM Modi Assam Rally: असम के भाबनीपुर-सोरभोग में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए संकीर्ण दृष्टिकोण अपना रही है, जबकि भाजपा की योजना दीर्घकालिक विकास की है। कांग्रेस ने ’वन रैंक वन पेंशन’ योजना को लागू करने से इनकार करके सेना के साथ विश्वासघात किया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

असम के बरपेटा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि 2016 में की गई ’सर्जिकल स्ट्राइक’ हो या वर्ष 2025 का ’ऑपरेशन सिंदूर’, इस दौरान कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाती रही और उसके एजेंडे को अहमियत दी। असम में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- "कांग्रेस पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रही है, इस संबंध ने देश को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है। कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का साथ दे रही है। कांग्रेस, अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही है। कांग्रेस असम में ऐसा कानून बनाने की बात भी कर रही है जिसके बाद घुसपैठिया शब्द बोलने वाले को भी जेल हो जाएगी। कांग्रेस, कानून में ही घुसपैठियों को पीड़ित घोषित कर देगी।

कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखना आवश्यक- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि असम में अनेक बलिदानों के बाद शांति स्थापित हुई है, कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखना आवश्यक है। वर्ष 2029 के आम चुनाव में संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा, असम की महिलाओं को सभी पार्टियों से आग्रह करना चाहिए ताकि विधेयक का पारित किया जाना सुनिश्चित हो सके ।

भाजपा की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता केवल कुछ राज्यों में बची है, वे काम का ब्योरा नहीं देते पर भाजपा किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। मोदी ने कहा, ’’कांग्रेस ने हमेशा अल्पकालिक उपाय अपनाए ताकि वे भ्रष्टाचार में लिप्त रह सकें। लेकिन भाजपा समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णय लेते समय दूरदर्शी सोच रखती है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article