इलेक्शन

Ravneet Singh Bittu: कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका, चुनाव से पहले सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2024, 06:36 PM IST

Ravneet Singh Bittu Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले रवनीत सिंह बिट्टू का कांग्रेस छोड़ना और बीजेपी में जाना राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Image

रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल

Ravneet Singh Bittu Joins BJP: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद रनवीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले रवनीत सिंह बिट्टू का कांग्रेस छोड़ना और बीजेपी में जाना राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रवनीत सिंह बिट्टू राहुल गांधी के खास माने जाते रहे हैं और कांग्रेस के बड़े पदों पर भी रह चुके हैं।

लुधियाना सांसद बीजेपी में शामिल

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हुए। रवनीत बिट्टू तीसरी बार कांग्रेस से सांसद हैं और इस बार भी उनका टिकट पक्का माना जा रहा था। वर्तमान समय में लुधियाना से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने पहले मार्च से जुलाई 2021 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया था।

बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले रवनीत बिट्टू

बीजेपी में शामिल होने के बाद बिट्टू ने कहा- ''मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) को पंजाब से बहुत प्यार है और वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। पंजाब को क्यों पीछे रहना चाहिए?”

बेअंत सिंह के पोते हैं रनवीत सिंह बिट्टू

रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जो चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय में एक आतंकवादी हमले में मारे गए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article