इलेक्शन

Bihar SIR: तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं, पटना के दीघा थाने में शिकायत दर्ज, बचाव में उतरे पप्पू यादव

चुनाव आयोग ने भी कल तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर पूरे मामले में जवाब मांगा था। पटना पुलिस ने कहा है कि तेजस्वी यादव के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच की जा रही है।

Image

तेजस्वी के बचाव में उतरे पप्पू यादव (PTI)

Tejashwi Yadav: वोटर लिस्ट विवाद में तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ पटना के दीघा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। तेजस्वी के खिलाफ 2 एपिक नंबर रखने को लेकर दीघा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। आवेदन दीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक वकील राजीव रंजन ने दिया है। तेजस्वी यादव दीघा विधानसभा क्षेत्र के ही हैं मतदाता। पुलिस से मांग की गई है कि उन्होंने दो-दो एपिक नंबर रखे हैं जो नियम के खिलाफ है, इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। चुनाव आयोग ने भी कल तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर पूरे मामले में जवाब मांगा है। पटना पुलिस ने कहा है कि तेजस्वी यादव के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच की जा रही है।

तेजस्वी यादव के बचाव में उतरे पप्पू यादव

इस बीच सांसद पप्पू यादव भी तेजस्वी यादव के बचाव में उतरे हैं। तेजस्वी यादव का हमेशा विरोध करने वाले सांसद पप्पू यादव तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग की नोटिस देने पर उनके बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग क्या है, चुनाव आयुक्त बीजेपी का प्रवक्ता है क्या। भाजपा के प्रवक्ता जो कहते हैं, चुनाव आयोग नोटिस भेज देता है। चुनाव आयोग पहले बताए कि कितने लोगों का नाम काटा है।

चुनाव आयोग पर निशाना

उन्होंने कहा, चुनाव आयोग अलाउद्दीन का चिराग है क्या कि जो कुछ कहेगा, वह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतना ज्यादा देश में कंफ्यूजन पैदा करते रहते हैं और यही सब होता रहता है, यह बिल्कुल गलत है। जो नोटिस भेजा गया है, गलत है, कभी-कभी आदमी की जुबान से कुछ मिस टंग हो जाता है।

कहा, राहुल-तेजस्वी करेंगे यात्रा

साथ ही सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में तेजस्वी यादव के साथ यात्रा करेंगे। हम लोग गरीबों की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रहे हैं। कई स्थानों पर हम भी राहुल गांधी जी के साथ रहेंगे। गरीबों की आवाज किसी हालत में दबने नहीं देंगे। गरीबों को वोट से वंचित नहीं होने देंगे और राहुल जी गरीबों की आवाज लेकर बिहार की सड़कों पर उतर रहे हैं।

अमित शाह और बीजेपी को घेरा

8 तारीख को सीतामढ़ी में पुनर्नधाम में सीता मैया की मंदिर के शिलान्यास में अमित शाह आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मां सीता मैया की को लेकर यात्रा नहीं है, यह चुनाव की यात्रा है। चुनाव आते ही इन्हें धर्म याद आ जाता है। चुनाव खत्म होते ही इन्हें धर्म भी याद नहीं रहता है। ये न तो सनातन के हैं न राम के हैं। ये लोग सिर्फ वोट के लोग हैं और सिर्फ चुनाव के लोग हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article