इलेक्शन

चिराग पासवान ने दिया संकेत, हाजीपुर लोकसभा सीट से अपनी मां को लड़वा सकते हैं चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 07:50 AM IST

Hajipur Lok Sabha Seat: चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर से मेरे नेता और पिता स्व. रामविलास पासवान की पहचान रही है और हाजीपुर के लोगों की पहचान स्व. रामविलास पासवान से रही।

Image

चिराग पासवान

Photo : PTI

Hajipur Lok Sabha Seat: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी मां रीना को हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का मंगलवार को संकेत दिया। हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग के दिवंगत पिता राम विलास पासवान का गढ़ थी, जहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस वर्तमान सांसद हैं और वह इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। चिराग ने हाजीपुर में एक रैली को संबोधित किया, जहां उनकी मां रीना को भीड़ के सामने माताजी के रूप में पेश किया गया और सम्मानित किया गया। वह रीना को इस सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

कहा, नया रिकॉर्ड बनाएंगे

जमुई से सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाजीपुर के लोग इस बार जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को वोट देंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने रैली के दौरान अपनी मां को चुनावी मैदान में उतारने के अपने इरादे पर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से परहेज किया।

चिराग बोले, मुझे खत्म करने का प्रयास हुआ

रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि इस भूमि को मेरे पिता और नेता स्व. रामविलास पासवान ने अपनी मां का दर्जा दिया है। मैं अगर जीवित हूं तो आप सभी के आशीर्वाद के कारण। चिराग पासवान को खत्म करने की कोशिश हुई। पहले परिवार तोड़ा गया, फिर पार्टी तोड़ी गई और ये माना गया कि चिराग समाप्त हो गया, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद से चिराग खत्म नहीं हुआ।

हाजीपुर से रामविलास पासवान की पहचान

चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर से मेरे नेता और पिता स्व. रामविलास पासवान की पहचान रही है और हाजीपुर के लोगों की पहचान स्व. रामविलास पासवान से रही। हाजीपुर की पावन धरती पर आपके बीच आकर पारिवारिक प्यार और स्नेह महसूस कर रहा हूं। आप सभी ने मेरे पिता को पूरी उम्र प्यार और सम्मान दिया है जिससे वे दो-दो बार अपने ही रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तोड़ा है। आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप लोगों के सहयोग से फिर उनका रिकार्ड तोडूंगा। (भाषा इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article