इलेक्शन

Gujarat Chhota Udaipur Election Result: सीएम भूपेंद्र से हार्दिक पांड्या तक, गुजरात की हॉट सीटों पर कौन जीता?

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 8, 2022, 05:30 PM IST

Gujarat Chhota Udaipur Election Result Constituency Wise: गुजरात में बीजेपी की बढ़त देखने को मिल रही है। बता दें गुजरात विधानसभा की अहम सीटों में छोटा उदयपुर सीट का नाम भी आता है, छोटा उदयपुर जिले में 3 विधानसभा सीटें छोटा उदयपुर, जेतपुर, संखेड़ा हैं। देखें इन सीटों पर क्या है रुझान

Image

गुजरात की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है-छोटा उदयपुर, जानें यहां का हाल

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
छोटा उदयपुर जिले में 3 विधानसभा सीटें हैं
ये हैं- छोटा उदयपुर, जेतपुर, संखेड़ा सीट
मोहन सिंह राठवा यहां कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं

Gujarat Chhota Udaipur Election Result: गुजरात की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है-छोटा उदयपुर विधानसभा सीट, 2017 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी इस बार छोटा उदयपुर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, ये तो नतीजों से साफ होगा, यहां हम इस जिले की तीनों सीटों की बात कर रहे हैं- छोटा उदयपुर, जेतपुर और संखेड़ा की, गौर हो कि मोहन सिंह राठवा यहां कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं।

गुजराज में अभी 182 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। बीजेपी 132 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी की 5 सीटों पर बढ़त देखने को मिल रही है और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर आगे है। हार्दिक पांड्या एक बार फिर से आगे चल रहे हैं। रुझानों के बाद से गुजरात प्रत्याशियों में जश्न का माहौल है।

Gujarat Chhota Udaipur Election Result: Full Result From Chhota Udaipur,JETPUR, SANKHEDA

AAP प्रत्याशी
विधानसभा का नामबीजेपी प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशी

कौन आगेछोटा उदयपुर राजेंद्रसिंह मोहनसिंह राठवाराठवा संग्रामसिंह नारनभाई प्रो. अर्जुन राठवा

बीजेपी आगेजेतपुरराठवा जयंतीभाई सावजीभाई सुखरामभाई हरियाभाई राठवा राठवा राधिकाबेन अमरसिंहभाई

संखेड़ा अभिसिंह मोतीभाई तड़वी धीरूभाई चुन्नीलाल भील तड़वी रंजनभाई कंचनभाई

मोहन सिंह राठवा ने हाल ही में कहा था कि वह इस बार सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, राठवा ने ये भी कहा कि वह 76 साल के हो गए हैं और अब युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। गौर हो कि राठवा ने 11 बार चुनाव लड़ा जिसमें से 10 बार जीत हासिल की थी।

इस संसदीय क्षेत्र से MP गीताबेन राठवा हैं जो बीजेपी से हैं

ये सीट अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित है। छोटा उदयपुर विधानसभा सीट गुजरातके छोटा उदयपुर जिले में आती है, साल 2017 में छोटा उदयपुर में कांग्रेस से मोहनसिंह छोटुभाई राठवा ने बीजेपी के जशुभाई भीलूभाई राठवा को हराया था , इस संसदीय क्षेत्र से MP गीताबेन राठवा हैं जो भारतीय जनता पार्टी से हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article