इलेक्शन

Chhattisgarh Election: जिन 20 सीटों पर आज मतदान उनमें 17 सीटों पर जीती थी कांग्रेस, इस बार इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 7, 2023, 07:15 AM IST

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस यहां सत्ता में हैं और जिन 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उसमें 17 सीटें कांग्रेस के पास ही हैं। पिछले चुनाव में इन 20 सीटों में से 17 पर कांग्रेस, 2 पर भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।

Image

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की वोटिंग के साथ ही पांच राज्यों में होने वाली चुनावी जंग का आगाज हो चुका है। छत्तीसगढ़ में आज 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में 223 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 23 महिला उम्मीदवार भी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर आज 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 19, 92,937 पुरुष और 2084675 महिला वोटर्स हैं।

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान संपन्न कराने के लिए 20 सीटों के पर 5304 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिसमें 25 हजार से ज्यादा चुनाव कर्मी तैनात किए गए हैं। जिन 20 सीटों पर आज मतदान हो रहा हैं, वहां के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। इनमें सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर जैसे संवेदनशील इलाके भी शामिल हैं।

17 सीटें कांग्रेस के पास

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस यहां सत्ता में हैं और जिन 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उसमें 17 सीटें कांग्रेस के पास ही हैं। पिछले चुनाव में इन 20 सीटों में से 17 पर कांग्रेस, 2 पर भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। पहले चरण की वोटिंग में कांग्रेस के ऊपर अपनी सीटों को सुरक्षित रखने की चुनौती होगी तो वहीं भाजपा ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई दिग्गज भी चुनावी मैदान में हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता रमन सिंह भी शामिल हैं। वह राजनंदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ कांग्रेस के गिरीश देवांगन मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज(चित्रकूट), कवासी लखमा (कोंटा), मोहन मरमान(कोंडागांव), मोहम्मद अकबर (कवर्धा), छविंद्र कर्मा (दंतेवाड़ा) से मैदान में हैं।

इन 20 सीटों पर मतदान

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान होगा।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article