इलेक्शन

5-2 से उप चुनाव का फैसला:आजम-नीतीश को झटका लेकिन भाजपा को इन राज्यों में बड़ा सबक

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 8, 2022, 05:15 PM IST

By Election Result 2022: इन उप चुनावों में सबसे बड़ा झटका नीतीश कुमार और तेजस्वी को लगा है। असल में भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के 7 दलों के साथ मिलकर कुढ़नी विधानसभा के लिए जद (यू) उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को उतारा था। लेकिन इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता 3649 वोट से जीत गए।

Image

उप चुनाव में नीतीश कुमार और आजम खान को बड़ा झटका

Photo : BCCL

By Election Result 2022: गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच 6 विधानसभा चुनाव और एक लोक सभा सीट ने कई अहम सियासी संदेश दिए हैं। जहां भाजपा ने कुढ़नी और रामपुर विधान सभा सीट जीतकर नीतीश कुमार और आजम खान को झटका दिया है। वहीं ओडीसा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी (खतौली और मैनपुरी ) के चुनाव परिणामों ने भाजपा को बड़ा सबक दिया है। इन जगहों पर कांग्रेस , बीजू जनता दल और सपा, आरएलडी ने बड़ी जीत के साथ अपनी मौजूदी दर्ज कराई है।

आजम खान और नीतीश कुमार को बड़ा झटका

इन उप चुनावों में सबसे बड़ा झटका नीतीश कुमार और तेजस्वी को लगा है। असल में भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के 7 दलों के साथ मिलकर कुढ़नी विधानसभा के लिए जद (यू) उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को उतारा था। लेकिन इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता 3649 वोट से जीत गए। यह सीधे तौर पर महागठबंधन के लिए झटका और भाजपा के लिए बूस्ट है।

वहीं सपा के कद्दावर नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में भी सेंध लगा दी है। रामपुर सदर से पार्टी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने सपा उम्मीदवार और आजम खान के करीबी असीम रजा को 33 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। दोनों सीटों पर भाजपा की जीत पार्टी के लिए बड़ा बूस्ट साबित होगी। साथ ही सपा और नीतीश कुमार को इस हार के बाद नए सिरे से मंथन करना होगा।

भाजपा के लिए भी बड़ा सबक

उप चुनावों में भाजपा को 5 सीटों पर हार भी मिली है। सबसे अहम बात है कि इन सभी सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से हारी है। जो उसके अजेय रहने के दावों को भी चुनौती देती है। यही नहीं जिन सीटों पर भाजपा की हार हुई है, उसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़,ओडीसा छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य हैं, जहां पर अगले एक से दो साल में चुनाव होने हैं। वहीं मैनपुरी सीट से सपा नेता और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने रिकार्ड 2.83 लाख वोटों से जीत हासिल कर यह दिखा दिया है कि अभी भाजपा में मुलायम सिंह यादव के गढ़ में सेंध लगाने की ताकत नहीं है। वहीं पश्चिमी यूपी से खतौली सीट से आरएलडी और सपा गठबंधन के उम्मीदवार मदन भैया की जीत ने भी भाजपा को सबक दिया है।

इसके अलावा राजस्थान की सरदार शहर सीट कांग्रेस ने 26852 वोट से भाजपा से जीत ली है। वहीं छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस ने 21171 वोट, ओडीसा की पदमपुर सीट बीजू जनता दल ने 40 हजार से ज्यादा वोट से जीत ली है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article