ECI Election Results 2022: यूपी की सिराथू सीट से प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सपा की पल्लवी पटेल से हारे
Election Commission of India (ECI) Election Results 2022, Uttar Pradesh (UP), Punjab, Uttarakhand Election Results 2022 on eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: उत्तर प्रदेश (यूपी), पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर विधानसभाओं के चुनाव परिणाम eci.nic.in, eciresults.nic.in और eci.gov.in वेबसाइट पर लाइव घोषित किए जाएंगे।
Election Commission of India (ECI) Election Results 2022, Uttar Pradesh (UP), Punjab, Uttarakhand Election Results 2022 on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। आप इन चुनावों के रुझान और नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के नतीजे विश्वसनीय होते हैं। यहां पर पांचों राज्यों उनके जिलों, हर विधानसभा और हर उम्मीदवार की स्थिति पता लगा सकते हैं। किस दल को कितने प्रतिशत वोट मिले हैं, ये भी आप यहां देख सकेंगे।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए तैयार है क्योंकि पार्टी ने मतगणना में बहुमत हासिल कर लिया है।
UP ELECTION RESULT 2022 : जानें किस सीट से कौन जीता कौन हारा, देखें पूरी सूची
सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए
पंजाब में AAP को बंपर कामयाबी, 92 सीटें हुईं हासिल
मणिपुर की 50 सीटों के रिजल्ट घोषित
मणिपुर की 50 सीटों के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर विजयी पताका फहरा चुकी है। डेडीयू 6 और कांग्रेस ने 4 सीटें अपने नाम की हैं।
उत्तराखंड की 50 सीटों के नतीजे आए
चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तराखंड में अभी तक 50 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। 35 सीटों पर बीजेपी और 14 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है।
जहूराबाद ओमप्रकाश राजभर जीते
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कालीचरण को 31599 से हराया।
राजा भैया को कुंडा से मिली जीत
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा से जीत गए हैं। उन्होंने 29011 वोटों से सीट अपने नाम की। वह सातवीं बार यहां से जीते हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्या फाजिलनगर से हारे
चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को शिकस्त झेलनी पड़ी है। उन्होंने फाजिलनगर विधानसभा सीट से 26 हजार से अधिक वोटों से गंवाई।
योगी और अखिलेश ने दर्ज की जीत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने एक लाख 2 हजार वोटों से विजयी पताका फहराई। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 67504 वोटों से करहल सीट पर जीत हासिल की।
ECI Election Results 2022 LIVE - शाम सवा 5 के रुझान जानें, देखें लेटेस्ट अपडेट
शाम सवा 5 के ताजा रुझान देखें। भारतीय जनता पार्टी 268 सीटों से आगे है, सपा 132 सीटों पर है, बीएसपी 1 और कांग्रेस 2 सीटों पर टिकी है। बता दें, ज्यादातर रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं लेकिन अभी भी कई सीटों के लिए रिजल्ट्स आना बाकी है।
ECI Election Results 2022 LIVE देवरिया की सभी सीटों पर बीजेपी
जैसा कि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ने कुछ देर पहले ही कहा था कि देवरिया की सभी सीटों पर बीजेपी का दबदबा है, और हुआ भी कुछ ऐसा ही, क्योंकि देवरिया के सातों सीटे बीजेपी की झोली में आ गईं।
ECI Election Results 2022 LIVE - नोएडा में रिकॉर्ड जीत की ओर पंकज सिंह
पंकज सिंह नोएडा में रिकॉर्ड जीत की ओर जा रहे हैं, पूरी संभावना है कि वे जीत नहीं रिकॉर्ड जीत दर्ज करेंगे, पंकज सिंह इस समय यानी खबर लिखे जाने तक 1 लाख 23 हजार वोटो से आगे हैं।
ECI Election Results 2022 LIVE शलभमणि त्रिपाठी और जयवीर सिंह की जीत
भारतीय जनता पार्टी के शलभमणि त्रिपाठी देवरिया से चुनाव जीत गए हैं। जबकि अलीगढ़ के बरौली से भारतीय जनता पार्टी के जयवीर सिंह ने चुनाव जीत लिया है।
ECI Election Results 2022 LIVE - चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट हारे
पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों - चमकौर साहिब और भदौर से चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चन्नी हार गए हैं, और इन्हें हराने वाला एक साधारण सा मोबाइल रिपेयर करने आदमी है, जिसकी मां एक सरकारी स्कूल में सफाई का काम करती हैं। भदौर में, आम आदमी पार्टी के लाभ सिंह को 57,000 से अधिक वोट मिले, जबकि श्री चन्नी को 23,000 से अधिक वोट मिले
ECI Election Results 2022 LIVE - पंजाब में आप की जीत
केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा कि, हम ऐक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां नफरत नहीं सिर्फ भाईचारा होगा, खूब मेडिकल व इंजीरियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे, ताकि किसी को यूक्रेन जैसे देश में जाकर मेडिकल की पढ़ाई न करनी पड़ी। इसके अलावा यह जीत बताती है कि मैं आंतकवादी नहीं बल्कि देश का सच्चा सपूत हूं।
ECI Election Results 2022 LIVE - फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए
बड़ी खबर! फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। बता दें, यह सपा पार्टी के नेता है इसी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने जीत दर्ज की है।
ECI Election Results 2022 LIVE - हार गए नवजोत सिंह सिद्दू
अमृतसर सीट को लेकर बड़ा अपडेट, अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्दू हार गए हैं। बता दें, करीबन 6750 वोटों से नवजोत सिंह सिद्दू हारे हैं।
ECI Election Results 2022 LIVE - जानें सरोजनी नगर ओर देवरिया का हाल
लखनऊ सरोजनी नगर से भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर सिंह को जीत मिली है। जबकि बीजेपी के ही शलभ्रमणि त्रिपाठी देवरिया से चुनाव जीत चुके है। सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं केशव प्रसाद मौर्य करीब 1000 वोटों से आगे हैं।
ECI Election Results 2022 LIVE - सपा की सीटों में हुआ इजाफा
लेटेस्ट अपडेट की बात करें, तो बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ करीब 53000 वोटो से आगे चल रहे हैं। बीजेपी खबर लिखे जाने तक 261 सीट के आसपास है जबकि सपा की सीटों में इजाफा हुआ है, उसके पास अब 137 सीटें हैं। बीएसपी 2 सीटों पर है जबकि कांग्रेस सफाया की ओर यानी सिर्फ 1 ही सीट है।
ECI Election Results 2022 LIVE - निकलेगा विजय जुलूस
चुनाव आयोग ने गुरुवार को उन पांच राज्यों में चल रहे मतगणना और परिणामों की घोषणा के दौरान विजय जुलूसों पर प्रतिबंध हटा दिया जहां हाल ही में चुनाव हुए थे। राज्यों ने मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूसों पर दिशानिर्देशों में ढील देने का फैसला किया है और विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध वापस ले लिया है।
ECI Election Results 2022 LIVE - देवरिया के सभी सीटों पर बीजेपी
उत्तर प्रदेश के देवरिया से सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है, बता दें, यह परिणाम नहीं है केवल रुझान है। यह आंकड़े बदल भी सकते हैं क्योंकि मतगणना अभी चल रही है।
ECI Election Results 2022 LIVE - पंजाब में आम आदमी पार्टी
भारतीय जनता पार्टी मणिपुर और गोवा में भी बहुमत मजबूत नजर आ रही है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी एतिहास रचने की दहलीज पर है, क्योंकि पहली बार आप पार्टी पंजाब में सरकार बनाने के लिए तैयार है।
ECI Election Results 2022 LIVE - बहुमत पार बीजेपी
अभी भी उत्तर प्रदेश सहित सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। वैसे ज्यादातर रुझान सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी 272 के आसपास जबकि सपा 122 के आसपास सीटों पर बनी हुइ है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी इतिहास की ओर है क्योंकि एक तरफ वह उत्तर प्रदेश में दोबारा से सरकार बनाएगी वहीं उत्तराखंड में भी बहुमत को पार कर चुकी है।
ECI Election Results 2022 LIVE गिरिराज सिंह का ट्वीट देखें
गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया.. लोकतंत्र की जीत हुई.. विकास की जीत हुई.. मोदी जी की जीत हुई।’’ बता दें उत्तर प्रदेश में बीजेपी 270 के आसपास है जबकि सपा दूसरे नंबर पर 124 के आसपास बनी हुई है।
ECI Election Results 2022 LIVE - उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरीश रावत पीछे
बड़ी खबर, उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। बता दें, हरीश रावत राज्य के लालकुआं से खड़े हुए थे। हरीश रावत के सामने लालकुआं सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट खड़े थे।
ECI Election Results 2022 LIVE - रुझान पूरा? यहां देखें रिजल्ट को लेकर अपडेट
केवल उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 403 सीटों के रुझान पर बीजेपी 272 सीटों के साथ जबरदस्त आगे चल रहा है। जबकि सपा 120 सीट के आसपास बना हुआ है, अन्य पाटियों की स्थिति काफी बदतर है क्योंकि यूपी में कांग्रेस और अन्य दहाई के भी आकड़े पर नहीं है।
Sarkari Result Live - 403 सीटों का रुझान होने वाला है पूरा
उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटों पर रुझान पूरा होने वाला है। करीब 398 सीटों के लिए रुझान स्पष्ट होने लगा है, बीजेपी 262 के साथ दूसरी सभी पार्टियों से कोसो दूर है, जबकि दूसरे नंबर पर सपा है जो कि 125 सीटों पर आगे है।
ECI Election Results 2022 LIVE - खत्म होने वाले हैं रुझान, देखें कौन है आगे कौन पीछे
उत्तर प्रदेश में बीजेपी 247 सीटों के साथ सबसे आगे बनी हुई है, सपा 118 पर है जबकि बाकी पार्टी का हाल बुरा नहीं बहुत बुरा है। यूपी के अलावा उत्तराखंड में भी बीजेपी को बहुमत मिलती दिखाई दे रही है। ध्यान दें, यहां केवल रुझानों की बात हो रही है।
ECI Election Results 2022 LIVE - इन पार्टियों की डूबी लुटिया, बीजेपी सबसे आगे
आगरा में कुल 9 सीटों में से आठ पर बीजेपी आगे जबकि केवल एक सीट पर कांग्रेस आगे चल चल रही है। ओवरआल यूपी चुनाव रुझानों की बात करें तो बीजेपी बहुमत को पार कर गई है, सपा सेंचुरी पूरी कर चुकी है। बाकी पार्टी दहाई आकड़े पर भी नहीं है।
ECI Election Results 2022 LIVE - कहां-कहां आगे है बीजेपी
यूपी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी को गोवा में भी बहुमत मिलता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर रुझानों में तीन राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिलती दिख रही है। उत्तराखंड में 70 सीटों के रुझान पर बीजेपी 42 पर आगे है।
ECI VIDHAN SABHA ELECTION LIVE - पंजाब में आप पार्टी को मिल रहा है बहुमत
पंजाब में आप पार्टी को मिला बहुमत मिल रहा है, सरकार बनना पूरी तरह से तय हो चुका है। नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। बता दें, पंजाब में कुल 117 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। पंजाब के सीएम चन्नी दो सीट पर लड़ रहे हैं, दोनों सीटों से पीछे हैं।
ECI VIDHAN SABHA ELECTION LIVE - पंजाब में आप की सरकारी बनना लगभग तय
उत्तर प्रदेश में बीजेपी 186 सीट पर लीड कर रही है। हाथरस की तीन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, पूरे यूपी की बात करें तो यहां बीजेपी की सरकारी बनना तय हो रहा है। दूसरी तरफ पंजाब में आप की सरकारी बनना लगभग तय होता जा रहा है।
ECI VIDHAN SABHA ELECTION LIVE - उत्तराखंड का डाटा
उत्तराखंड का डाटा आ गया है, ताजा रूझानों के अनुसार, भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर दूसरे नंबर पर है। बागेश्वर से बीजेपी और पिथौरागढ़ से कांग्रेस आगे चल रही है।
ECI VIDHAN SABHA ELECTION LIVE - बीजेपी 141, सपा 90 पार
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मतगणना चल रही है। शुरुबाती रुझानों मेंं शिकोहाबाद सीट से बीजेपी के ओमप्रकाश वर्मा आगे चल रहे हैं। कुल मिलाकर बीजेपी 141 पर सबसे आगे चल रही है। सपा 90 के उपर आ गई है। बता दें, इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि आज ही पूरा रिजल्ट आ सकता है।
ECI VIDHAN SABHA ELECTION LIVE - बीएसपी और कांग्रेस बहुत पीछे
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 130 पार हो चुकी है, सपा लगातार दूसरे नंबर पर बनी हुई है, समाजवादी पार्टी इस समय 70 के करीब आ चुकी है, जबकि बाकी पार्टी दहाई का भी आकड़ा पार नहीं कर सकी है
ECI VIDHAN SABHA ELECTION LIVE - बीजेपी 102, 57 पर सपा
बड़ी खबर, उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आगे चल रहे हैं। बीजेपी 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है जबकि सपा दूसरे नंबर पर है, सपा 60 के करीब पहुंच रही है।
ECI VIDHAN SABHA ELECTION LIVE - उत्तराखंड में बीजेपी 5 सीटों से आगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। कांग्रेस वाराणसी में आगे चल रही है, यह बीजेपी के लिए चिंता की बात है।
ECI VIDHAN SABHA ELECTION LIVE - बीजेपी 74
यूपी में कुल 403 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे है जबकि दूसरे नंबर पर सपा है। इस समय बीजेपी 74 है। नोएडा से पंकज सिंह लगातार आगे चल रहे हैं।
ECI RESULT 2022 LIVE - 84 केंद्र पर होगी मतगणना
केवल उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां मतगणना के लिए कुल 84 केंद्र तैयार किए गए हैं। इसमें आगरा में सबसे अधिक पांच मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना के लिए 403 प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
ECI RESULT 2022 LIVE - एग्जिट पोल के अनुसार, कौन रहेगा आगे
एग्जिट पोल की यदि बात करें तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की चांस है। जबकि उत्तराखंड और गोवा में काटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बढ़त मिल सकती है जबकि मणिपुर में भी बीजेपी को आगे दिखाया गया है।
Elections Result 2022 Live - 18वीं विधानसभा चुनाव की गणना कुछ देर में
आज जारी होंगे उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव के नतीजे। चुनाव आयोग कमर कस चुका है, आज यानी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जो लोग रुझान में रुचि रखते हैं वे भी यहां अपडेट पा सकेंगे।
Election Result Live - क्या दूसरी बार बीजेपी को मिलेगी सत्ता?
उत्तर प्रदेश के अहम चुनाव में आज वोटों की गिनती होगी। बड़ा सवाल यह होगा कि क्या योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार बीजेपी को सत्ता में वापस लाएंगे? या फिर कुछ उलटफेर देखने को मिल सकता है? अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बन रहें।
7 मार्च को खत्म हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान हुए, पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हुआ। उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान हुआ। इसके बाद पंजाब में 20 फरवरी को वोट डाले गए। वहीं मणिपुर में 2 चरणों में मतदान हुए। अब आज इन पांचों राज्यों के नतीजे आएंगे, जिनको आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
EVM को लेकर उठे सवाल, चुनाव आयोग ने दिया जवाब
चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम से जुड़ी कुछ अफवाहें फैलाई गईं जो गलत है। कार्रवाई की गई है। आयोग ने सीईओ यूपी को ऐसे अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने किसी भी प्रकार के प्रोटोकॉल के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने वाराणसी के एडीएम को निलंबित किया है।
Election Results: सटीक नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह 8 बजे से पांचों राज्य (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर) के नतीजे लाइव देख पाएंगे। पहले रुझान आने शुरू होंगे और फिर फाइनल रिजल्ट आना शुरू हो जाएगा। यहां के नतीजे सटीक होंगे।

