Manipur Assembly Elections 2022 : मणिपुर में पहले चरण का मतदान हुआ संपन्न, 78.03 फीसदी लोगों ने डाले वोट
Manipur Assembly Elections 2022 : मणिपुर विधानसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान आज पांच जिले इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर और कांगपोकपी के 38 विधानसभा सीटों पर हुआ। मतदान परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। कोविड -19 पॉजिटिव और क्वारंटीन मतदाताओं को अंतिम समय में अपना वोट डालने की अनुमति थी।
Manipur Assembly Elections 2022 : मणिपुर विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण के लिए मतदान हुआ। मणिपुर चुनाव आयोग के अनुसार, 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल उम्मीदवारों में से 15 महिलाएं हैं जबकि 39 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक आरोप हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 38, कांग्रेस ने 35 और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने 28 उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चरण में 5,80,607 पुरुष, 6,28,657 महिला और 175 ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित कुल 12,09,439 मतदाता हैं।
मणिपुर में मतदान हुआ संपन्न, शाम पांच बजे तक 78.03 फीसदी वोटिंग
सर्विस रायफल से 'दुर्घटनावश गोली चल जाने' से मौत
मणिपुर में सोमवार को विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की उसकी सर्विस रायफल से 'दुर्घटनावश गोली चल जाने' से मौत हो गयी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। मणिपुर में पांच जिलों की 38 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के पालन के बीच शुरू हुआ।उन्होंने बताया कि घटना चुराचांदपुर जिले के तिपाइमुख विधानसभा क्षेत्र की है। पुलिसकर्मी की पहचान नाओरेम इबोचोउबा के तौर पर की गयी है। वह काकचिंग जिले का रहने वाला था।
दोपहर 1 बजे तक 48.88 फीसदी मतदान
सुबह 11 बजे तक 27.34 फीसदी मतदान
सुबह 9.30 बजे तक 8.94% मतदान
मणिपुर के डिप्टी सीएम ने डाला वोट
वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंच करे हैं लोग
मणिपुर के राज्यपाल ने डाला वोट
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने इम्फाल में तम्फासना गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। और कहा कि मैं मणिपुर के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है और लोकतंत्र की निशानी चुनाव है।
75% लोग बीजेपी और मुझे वोट देंगे-सीएम एन बीरेन सिंह
सीएम बीरेन सिंह ने मतदान से पहले मंदिर में माथा टेका
सीएम बीरेन सिंह ने लोगों से वोट डालने की अपील
मतदान शुरू, सीएम एन बीरेन सिंह भी चुनाव मैदान में
मणिपुर चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू; 38 सीटों पर 173 उम्मीदवार मैदान में है। प्रमुख उम्मीदवार - हिंगांग से सीएम एन बीरेन सिंह, सिंगजामेई से स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उरीपोक से डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह और नंबोल से राज्य कांग्रेस प्रमुख एन लोकेश सिंह।
मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद
बीजेपी को 36.28 फीसदी वोट मिले थे
बीजेपी को 36.28 फीसदी वोट मिले जबकि कांग्रेस को कुल वोट का 35.11 फीसदी वोट मिला। बाद में, बीजेपी ने बीरेन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए एनपीपी, एनपीएफ और लोजपा के साथ गठबंधन किया।
2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी
2017 के मणिपुर विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस 28 सीटों पर जीत हासिल करने वाली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जिसके बाद भाजपा 21 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 2017 में मणिपुर में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के समर्थन से सरकार बनाई थी। हालांकि, इस बार बीजेपी ने अकेले जाने का फैसला किया और सभी 60 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।
60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए दो चरण में चुनाव
पूर्वोत्तर राज्य में हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान होगा। पहले चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान होगा।


