UP, Punjab BJP Candidates List 2022: गोवा में भाजपा को झटका, उत्पल पर्रिकर पणजी से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने उम्मीदवारों की अगली सूची जारी करने वाली है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने 40 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को फाइनल कर चुकी है जिनका ऐलान होना बाकी है। 40 सीटों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के पास जो सूची है, उन उम्मीदवारों को टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पंजाब में भाजपा उम्मीदवारी के लिए 13 नामों को फाइनल कर चुकी है। भाजपा आलाकलमान इन्हीं नामों पर अपनी मुहर लगाने वाला है। सूत्रों का कहना है कि इन उम्मीदवारों को टिकट मिलना करीब-करीब तय है। भाजपा ने अलीगढ़ विधानसभा सीट से श्री मती मुक्ता राजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ये तीसरी लिस्ट है। इससे पहले भाजपा ने 18 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी की थी जिसमें 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। उससे पहले 15 जनवरी को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी अभी तक 110 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
Uttarakhand BJP Candidates List 2022 | UP BJP Candidates List 2022: देखें लिस्ट
BJP Candidate List for UP, Punjab Election 2022 Live Updates
उत्पल पर्रिकर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने भाजपा छोड़ी, पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे चुनाव। उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से मांग रहे थे टिकट लेकिन बीजेपी ने पुराने विधायको को ही उम्मीदवार बनाया है जिसके बाद उत्पल ने यह फैसला लिया है।
केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। अवैध खनन मामले में चन्नी के भतीजे सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता की ईमानदारी पर सवाल उठाए थे।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांग्रेस के दो नेताओं ने चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दिया
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बुलंदशहर क्षेत्र से कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है दोनों ने उम्मीदवार के चयन से नाराज होकर ऐसा किया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होने हैं। वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 10 मार्च को होनी है। चुनावों से ऐन पहले बुलंदशहर जिले में कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य कांग्रेस समिति के सदस्य शिवपाल सिंह और जिले के महासचिव राहुल वाल्मिकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
यूपी चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी
कांग्रेस यूथ मैनिफेस्टो की घोषणा आज
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी के लिए पार्टी के घोषणा पत्र को जारी करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से कुल 166 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
अखिलेश यादव का वादा, 'सत्ता में आने पर राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे'
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य कर्मचारियों की बंद हो चुकी पुरानी पेंशन को बहाल करने और यश भारती पुरस्कार को दोबारा शुरू करने का वादा किया। अपने छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के बाद एक अन्य रिश्तेदार के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कम से कम हमारे परिवारवाद को तो खत्म कर रही है, इसके लिए उसे धन्यवाद। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली होगी। इस बात को समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, आगरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और बरेली में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
सपा ने सीएम योगी के खिलाफ शुभावती शुक्ला को बनाया उम्मीदवार
सीएम योगी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शुभावती शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
मैनपरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
UP Chunav 2022 : अखिलेश यादव मैनपरी के करहल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
भगवंत मान धूरी विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव
पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पार्टी संगरूर जिले के धूरी विधानसभा से चुनाव लडेंगे।
सिराथू (कौशांबी) से चुनाव लड़ने को लेकर मुझे खुशी हो रही है:केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिराथू (कौशांबी) से आगामी चुनाव लड़ने को लेकर मुझे खुशी हो रही है। बीजेपी को राज्य में 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। कांग्रेस भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई का विरोध करती है, यह इंगित करती है कि वे भ्रष्टाचार के पक्ष में हैं। समाजवादी पार्टी 'सम्पत पार्टी' बन रही है।
उत्तराखंड : BJP ने जारी की 59 उम्मीदवारों की सूची
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों को 19 जनवरी को हुई बीजेपी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप दिया गया है।
BJP Candidates List 2022: फिरोजाबाद से मनीष असीजा हो सकते हैं भाजपा उम्मीदवार
सूत्रों का कहना है कि फिरोजाबाद से मनीष असीजा, आर्यनगर से सुरेश अवस्थी, कल्याणपुर से नीलिमा कटियार, बिठूर से अभजीत सागा, छावनी से रघुनंदन सिंह भदौरिया और किदवई नगर से महेश द्विवेदी भाजपा उम्मीदवार हो सकते हैं।
Punjab BJP Candidates List 2022: पंजाब में इन्हें टिकट दे सकती है बीजेपी उम्मीदवार
मोगा से हरजोत कमल, सुजानपुर से दिनेश, अबोहर से अरुण नारंग, जालंधर से मनोरंजन कालिया, पठानकोट से अश्वनी शर्मा और फाजिल्का से सुरजीत ज्ञानी को टिकट मिल सकता है।
पंजाब में BJP से इन्हें मिल सकता है टिकट
घाटमपुर से उपेंद्र पासवान को मिल सकता है टिकट
यूपी में घाटमपुर से उपेंद्र पासवान, भोजपुर से नागेंद्र सिंह, हमीरपुर से बाबू राम निषाद, अमृतपुर से सुशील शाक्य, इटावा सदर से सरिता भदौरिया और बबीना से राजीव परीक्षा को टिकट मिल सकता है।
इन 4 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश
सूत्रों का कहना है कि यूपी में ऐसी चार सीटें हैं जहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीटें हैं-मैनपुरी सदर, कन्नौज की छिबरामऊ, आजमगढ़ की गोपालपुर और संभल की गन्नौर।
यूपी में भाजपा इन्हें दे सकती है टिकट
अखिलेश कहां से लड़ेंगे चुनाव, सस्पेंस कायम
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव संकेत दे चुके हैं कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे लेकिन वह किस सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे, इस पर अभी संशय बरकरार है। बुधवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि वह आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश आजमगढ़ से मौजूदा सांसद है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ने से पहले आजमगढ़ की जनता से इजाजत लेंगे। चर्चा यह भी है कि वह कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
एसएसपी एवं संयुक्त समाज मोर्चा में सहमति बनी
पंजाब चुनाव के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा में गठबंधन की बात बन गई है। एसएसपी के प्रमुख गुरनाम सिंह चदूनी ने कहा है कि बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व वाले संयुक्त समाज मोर्चा और संयुक्त संघर्ष पार्टी के बीच चुनाव को लेकर सहमति बन गई है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को चुनाव होंगे।
Sanyukt Sangharsh Party (SSP) & Sanyukt Samaj Morcha (led by Balbir Singh Rajewal) have reached an agreement for Punjab Assembly elections. We (SSP) will contest 10 seats: SSP chief Gurnam Singh Chaduni (19.01)
— ANI (@ANI) January 20, 2022
Polls for 117-member Punjab Assembly will be held on Feb 20 pic.twitter.com/kQv8e0NJ6j
उत्तराखंड एवं गोवा के लिए आ सकती है भाजपा की सूची
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज उत्तराखंड एवं गोवा के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। इन दोनों राज्यों के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हो गई है। बताया जाता है कि इस बैठक में दोनों राज्यों की सभी सीटों पर चर्चा हुई है।

