Uttarakhand BJP Candidates List 2022: BJP ने जारी की 59 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्ट, जानिये कहां से चुनाव लड़ेंगे CM पुष्‍कर सिंह धामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 02:27 PM IST

BJP Candidate List for Uttarakhand Election 2022 (उत्तराखंड  बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): बीजेपी ने उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित 59 उम्‍मीदवारों के नाम हैं। 

Uttarakhand BJP Candidates List 2022: BJP ने जारी की 59 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्ट, जानिये कहां से चुनाव लड़ेंगे CM पुष्‍कर सिंह धामी
Photo Credit: BCCL

BJP Candidate List for Uttarakhand Election 2022 : उत्‍तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 59 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिनमें मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रों से उम्‍मीदवारों के नामों को 19 जनवरी को हुई बीजेपी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप दिया गया है।

बीजेपी की चुनाव समिति ने विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रों से जिन उम्‍मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है, उनमें मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के साथ-साथ कई अन्‍य कैबिनेट मंत्री और निवर्तमान विधायक भी शामिल हैं। चुनाव सम‍िति से हरी झंडी मिलने के बाद उत्‍तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों पर बीजेपी उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा गुरुवार को की गई।

यहां देखिये उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्‍मीदवारों के नाम और विधानसभा क्षेत्रों की लिस्‍ट: 

                    उम्‍मीदवारों के नाम                     विधानसभा क्षेत्र 
पुष्कर सिंह धामी खटीमा
सुबोध उनियाल नरेन्द्र नगर
प्रीतम सिंह पंवार धनौल्टी
गणेश जोशी मसूरी
मदन कौशिक हरिद्वार
डॉ धन सिंह रावत श्रीनगर
सतपाल महाराज चौबट्टाखाल
बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट
अरविन्द पांडेय गदरपुर
सौरभ बहुगुणा सितारगंज
स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण
राजकुमार पुरोला
भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग
महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ
अनिल शाही द्वाराहाट
बंशीधर भगत कालाढूंगी
सुरेश राठौर ज्वालापुर
प्रदीप बत्रा रुड़की
आदेश चौहान रानीपुर भेल
प्रणव सिंह चैंपियन खानपुर
दीवान सिंह बिष्ट रामनगर
सुरेश चौहान गंगोत्री
केदार सिंह रावत यमुनोत्री
दिनेश पवार मंगलौर
संजय गुप्ता लक्सर
रेणु बिस्ट यमकेश्वर
मुन्ना सिंह चौहान विकासनगर
उमेश शर्मा 'काऊ' रायपुर
सविता कपूर देहरादून कैंट
प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश
खजान दास राजपुर रोड
सरिता आर्य नैनीताल
राजकुमार पोरी पौड़ी
दिलीप सिंह रावत लैंसडाउन 
धन सिंह धामी धारचूला
चंद्रा पंत पिथौड़ागढ़
फकीर राम टमटा गंगोलीहाट
सुरेश गरिया कपकोट
चंदन राम दास बागेश्‍वर
अनिल नौटियाल कर्णप्रयाग
महेश जीना सल्‍ट
रेखा आर्य सोमेश्‍वर
कैलाश शर्मा अल्‍मोड़ा
कैलाश गहतोड़ी  चम्‍पावत
राम सिंह कैरा भीमताल
पूरन सिंह फरत्‍याल लोहाघाट
शैलेंद्र मोहन सिंघल जसपुर
त्रिलोक सिंह चीमा काशीपुर 
राजेश कुमार बाजपुर
अरविंद पांडे गदरपुर
राजेश शुक्‍ला किच्‍छा
रामशरण नौटियाल चकराता
प्रेम सिंह राणा  नानक मत्‍ता
मास्‍टर सत्‍यपाल भगवानपुर
विनोद चमोली धरमपुर
विनोद पंढोली सहसपुर
भोपाल राम टमटा थराली
विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई प्रतापनगर
शक्ति लाल शाह घनसाली
विनोद कंडारी देव प्रयाग

यहां गौर हो कि उत्‍तराखंड में एक ही चरण में 14 फरवर को मतदान होगा, जिसके बाद वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। उत्‍तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिसके लिए बीजेपी, कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। राज्‍य में बीजेपी अभी सत्‍ता में है। वहीं पुष्‍कर सिंह धामी बीते पांच साल में राज्‍य के तीसरे मुख्‍यमंत्री हैं।

End of Article