इलेक्शन

भाजपा ने 76 साल के उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने के लिए तोड़े थे नियम, दर्ज की एक लाख वोटों से जीत

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 8, 2022, 08:55 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में नियमों को ताक में रखते हुए 76 साल के एक उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा था वो एक लाख से ज्यादा के मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे।

Image

योगेश भाई पटेल

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा में रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ कब्जा कर लिया है। 27 साल से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 156 सीट में विजय हासिल की। भाजपा के खाते में 52.51 प्रतिशत वोट आए। राज्य की भाजपा की सूनामी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया लेकिन आम आदमी पार्टी अपने पैर जमाने में सफल रही। उसने तकरीबन 13 प्रतिशत मतप्रतिशत के साथ 5 सीट पर जीत हासिल की।

एक लाख वोटों के अंतर से दर्ज की जीत

भाजपा का जादू गुजरात के मतदाताओं पर इस कदर चला कि 76 साल के एक उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल रहे। ये उम्मीदवार हैं योगेश भाई नरनदास पटेल। 76 वर्षीय योगेश पटेल का जादू मतदाताओं पर इस कदर चला कि उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉक्टर तस्वीन सिंह को एक लाख से ज्यादा के अंतर से मात देने में सफल रहे। योगेश भाई को 1,19,459 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में 19,208 वोट आए। हार-जीत का अंतर 1,00, 251 वोटों का रहा।

टिकट देने के लिए पार्टी ने तोड़े नियम

जिस उम्र में योगेश भाई चुनाव मैदान में उतरे और बड़े अंतर से जीत हासिल करने में सफल रहे। उस उम्र में भारतीय जनता पार्टी आम तौर पर प्रत्याशियों को टिकट नहीं देती है। लेकिन योगेश भाई चुनावी मैदान में उतरने के लिए इतने आतुर थे कि पार्टी ने 75 साल की उम्र के दारये को उनके लिए दरकिनार कर दिया और उन्हें चुनावी मैदान में ताल ठोकने की अनुमति दे दी। ऐसे में वो एक लाख से ज्यादा के अंतर से जीत दर्ज करके पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे विधानसभा में पहुंचने में सफल रहे। योगेश पटेल का उनके चुनावी क्षेत्र में दबदबा है और वो साल 1990 से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article