इलेक्शन

BJP Star Campaigners List: कर्नाटक चुनाव मे प्रचार करेंगे CM योगी, BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 19, 2023, 01:04 PM IST

BJP Star Campaigners List Karnataka: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की जबरदस्त डिमांड है। भाजपा ने पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा व अमित शाह के साथ उनको भी अपनी सूची में शामिल किया है।

Image

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए सीएम योगी करेंगे प्रचार।

Photo : BCCL

BJP Star Campaigners List Karnataka: भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार कैंपेनरों की लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कर्नाटक में भी जलवा बरकरार है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों में सीएम योगी को तवज्जो दी है। इसके अलावा कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह नितिन गडकरी, बी एस येदयुरप्पा, नलिन कुमार कतिल, बसवराज बोम्मई, प्रल्हाद जोशी, डी वी सदानंद गौडा, के एस ईश्वरप्पा, निर्मला सीतारामन, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, हिमंता बिस्वा सरमा, देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान को भी भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

यहां देखें BJP Star Campaigners List -

BJP Star Campaigners List Karnataka

BJP Star Campaigners List Karnataka

असम सीएम और स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल

भाजपा की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। ये दोनों भी यहां भाजपा के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम को भी इस सूची में जगह दी है।

224 सीटों के लिए होना है मतदान

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान होना है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य में अगले महीने यानी मई में चुनाव होने हैं। यहां 10 मई को मतदान होगा, वहीं वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी।

सीएम कैंडिडेट पर किसी ने नहीं खोले पत्ते

कर्नाटक विधानसभा का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, इस चुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव का मिनी सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में सभी पार्टियां यहां जोर आजमाइश में जुटी हैं। सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। भाजपा यहां सत्तारूढ़ पार्टी है तो कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए हाथ-पैर मार रही है। चुनाव से पहले हुई दलबदली ने यहां के चुनाव को और रोमांचक कर दिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि किसी भी पार्टी ने राज्य में सीएम उम्मीदवार को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article