Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि लिस्ट में कई भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकरों का नाम शुमार है।

बीजेपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्टी जारी की है।(फोटो सोर्स: बीजेपी)
दो चरणों में होंगे चुनाव
बता दें कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। मतगणा और चुनाव के नेतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे।
एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है। बिहार और जदयू को 101 सीटें मिली है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) को 29 सीटें मिली है। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 6-6 सीटें दी गई है।
