इलेक्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी-शाह सहित ये 40 नाम शामिल

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे। 70 विधानसभा सीटों का नतीजा 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Image

BJP स्टार प्रचारकों की सूची

BJP Star Campaigners List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमएल खट्टर समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

BJP स्टार प्रचारक

BJP स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मु्ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी स्टार प्रचारक होंगे। वहीं, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी सूची में जगह दी गई है।

5 फरवरी को मतदान

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे। 70 विधानसभा सीटों का नतीजा 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

भाजपा का केजरीवाल पर निशाना

मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को गिरफ्तार किए जाने और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने सहित आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के कई दावों का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि वह अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ध्यान भटकाने की रणनीति अपना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विश्वसनीय सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि केजरीवाल विपक्ष के नेता के लिए अमानतुल्ला खान और नरेश बाल्यान के नाम पर विचार कर रहे हैं क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलना तय है।

पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि अमानतुल्लाह खान हिंदुओं से नफरत करते हैं, रोहिंग्या का समर्थन करते हैं और यही कारण है कि केजरीवाल उन्हें बहुत पसंद करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप प्रमुख बाल्यान को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वह जबरन वसूली में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पास दिल्ली में आप सरकार के काम को दिखाने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि वह हर घर पाइप से जलापूर्ति, यमुना साफ करने और सड़क, स्कूल और अस्पताल बनवाने के वादे पूरे करने में नाकाम रहे हैं।

भाटिया ने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने ध्यान भटकाने की रणनीति के तहत आतिशी को गिरफ्तार किए जाने जैसे दावे किए और यह दावा भी कर दिया कि भाजपा मतदाताओं के बीच सोने की चेन बांट रही है। भाटिया ने दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से हारना तय है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article