इलेक्शन

MCD Election Result 2022:भाजपा का पसमांदा मुस्लिम दांव फेल! जानें एमसीडी में कैसा हुआ हाल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 7, 2022, 04:00 PM IST

Delhi MCD Election Result 2022: एमसीडी भाजपा ने पसमांदा मुसलमानों को लुभाने का जो दांव चला था, वह भी काम नहीं कर पाया है। उसने चार पसमांदा उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया।

Image

एमसीडी में भाजपा को झटका

Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि अब वहां पर आम आमदी पार्टी का राज होगा और भाजपा की 15 साल की सत्ता खत्म हो गई है। नतीजों से एक बात और साफ हो गई है कि भाजपा ने पसमांदा मुसलमानों को लुभाने का जो दांव चला था, वह भी काम नहीं कर पाया है। उसने चार पसमांदा उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया।

ये रहे नतीजे

खबर लिखे जाने तक एमसीडी चुनाव में भाजपा ने चांदनी महल वार्ड से इरफान मलिक को आप उम्मीदवार अले इकबाल ने हरा दिया है। सीलमपुर के चौहान बांगड़ वार्ड से सबा गाजी चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस की शगुफ्ता चौधरी ने हराया है। वहीं कुरैश नगर वेस्ट वार्ड से शमीन रजा कुरैशी को आप उम्मीदवार शमीम बानो ने हरा दिया है। जबकि मुस्तफाबाद वार्ड से शबनम मलिक कांग्रेस उम्मीदवार सबीला बेगम से हार गए हैं। भाजपा ने मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने के लिए सभी पसमांदा मुसलमान मैदान में उतारे थे।

वार्डकौन जीताभाजपा उम्मीदवार
चांदनी महलअले इकबाल (आप)इरफान मलिक
चौहान बांगड़ वार्डशगुफ्ता चौधरी (कांग्रेस)सबा गाजी
कुरैश नगर शमीम बानो (आप) शमीन रजा कुरैशी
मुस्तफाबादसबीला बेगम (कांग्रेस)शबनम मलिक

2024 के लिए भाजपा की पसमांदा मुसलमानों पर नजर

भाजपा 2024 के लोक सभा चुनावों की रणनीति को देखते हुए अब पसमांदा मुसलमानों को लुभाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत उसने पहली बार टेस्ट के रूप में दिल्ली एमसीडी में पसमांदा मुसलमान उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसका यह दांव फेल होता नहीं दिख रहा है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article