बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। दूसरे चरण का प्रचार अब थम चुका है। इस चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के तमाम बड़े नेताओं ने बिहार में चुनावी रैलियां की है। महागठबंधन के दो नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने युवाओं और रोजगार को अपना चुनावी हथियार बनाया। इसी बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की उम्र को लेकर उनपर तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि मैं और राहुल गांधी एक ही उम्र के हैं। मेरे दो बेटे हैं, जिनमें से एक की जल्द ही शादी होने वाली है। इसका मतलब यह नहीं कि मैं युवा हूं। हमारी अगली पीढ़ी आ गई है, जेन-जेड, एक ऐसी पीढ़ी जिसे वह भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, निशिकांत दुबे ने राहल गांधी की निजी संपत्ति का भी जिक्र किया। बीजेपी सांसद ने कहा कि अगर उनके पास कोई संपत्ति नहीं है, अगर उनके पूर्वजों ने सब कुछ दान कर दिया है, तो वह अपनी विदेश यात्राएं कैसे करते हैं? उन्हें कौन फंड करता है? अगर कांग्रेस यात्राओं का खर्च उठाती है, तो उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि उनकी यात्राओं से देश को कैसे फायदा हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव के बीच वो पचमढ़ी में छुट्टियां मनाते दिख रहे हैं। कभी वह गोवा में दिखते हैं तो कभी वायनाड में। आप अवैध मतदाताओं को मुद्दा बनाना चाहते थे, लेकिन आप चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय छुट्टियां मना रहे हैं।आप कांग्रेस को दिए गए धन का इस्तेमाल अपनी छुट्टियों के लिए करते हैं।"
इससे पहले लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जनता ने राहुल का साथ नहीं दिया, यहां तक कि उनके घटक दलों ने इस मुद्दे पर उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को खुद अपने आरोपों पर यकीन नहीं है, अगर उन्हें होता, तो वो सुप्रीम कोर्ट जाते।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।