बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार समाप्त हो गया। मतदान से पहले टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया है बिहार में एनडीए की सरकार बन रहा है। बहुमत के सवाल पर प्रधान ने कहा कि राज्य में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलेगा। सीएम के सवाल पर प्रधान ने कहा कि पीएम भी कह चुके हैं, हम इस पर एकमत हैं कि बिहार में हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार के पलटी मारने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार विश्वनीय नेता हैं।
विपक्ष पर साधा निशाना
टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधान ने तेजस्वी से लेकर राहुल गांधी तक पर हमला बोला। प्रधान ने कहा कि महागठबंधन वाले आपस में ही लड़ रहे हैं, ये महागठबंधन नहीं ठगबंधन है। जंगलराज सिर्फ किसी कालखंड की घटना नहीं, एक मानसिकता है।
पिछले 20 सालों से एनडीए सरकार- प्रधान
वहीं अपनी सरकार को लेकर प्रधान ने कहा- "केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार में बिहार में पिछले 29 सालों से एनडीए का काम चल रहा है, 20 सालों से हम एनडीए की सरकार चला रहे हैं। PM मोदी और नीतीश, दोनों बहुत बड़े नेता हैं।"
