इलेक्शन

टाइम्स नाउ नवभारत पर Amit Shah Exclusive, बिहार चुनाव में सीएम फेस से लेकर विकास फैक्टर तक पर की बात

बिहार चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार बनाएगी और 160 से ज्यादा सीटें जीतेगी। गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान नीतीश सरकार के विकास कार्यों को भी गिनाया। देखिए अमित शाह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू टाइम्स नाउ नवभारत पर...।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत पर अमित शाह एक्सक्लूसिव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि एनडीए बिहार में 160 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। एनडीए की सरकार में सीएम को लेकर नीतीश कुमार के नाम पर सवाल पर अमित शाह ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा है कि बिहार में सीएम कुर्सी और देश में पीएम की कुर्सी खाली नहीं है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार हैं और देश के पीएम नरेंद्र मोदी हैं।

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर क्या बोले अमित शाह

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमित शाह ने आगे नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि इसका जवाब जनता देगी। अमित शाह ने प्रशांत किशोर के त्रिकोणीय मुकालबे पर कहा कि चुनाव त्रिकोणीय नहीं बाइसकोणीय है। बिहार में 22 दल चुनाव लड़ रहे हैं, 22 में हम भी हैं। लोकतंत्र है यहां सबको लड़ने और बात करने की आजादी है।

गृह मंत्री ने गिनाए विकास कार्य

NDA के घोषणापत्र पर विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के पास आरोप लगाने के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है। पलायन और बेरोजगारी और उद्योग के सवाल पर अमित शह ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार राज्य में नीतीश कुमार को मदद नहीं करती थी। बीजेपी ने पिछले 11 सालों में जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है, उसमें 7 करोड़ मानव दिन का रोजगार पैदा हुआ है। हमने बरौनी का खाद का कारखाना चालू कर दिया। बेगुसराय में पीएम मित्र पार्क की शुरुआत कर दी। पेट्रोलियम का रिफाइनरी बन रहा है। दो बड़े बिजली के कारखाने लगे हैं। हमने घोषणापत्र में कुटीर उद्योग से लेकर बड़े इंडस्ट्री के लिए रोड मैप डाला है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article