इलेक्शन

'बिहार चुनाव नतीजे चौंकाने वाले नहीं, महाराष्ट्र पैटर्न जैसे', संजय राउत ने लगाया EC-BJP सांठगांठ का आरोप

एक्स पर एक पोस्ट में राउत ने दावा किया कि नतीजे महाराष्ट्र पैटर्न पर आधारित हैं, जो 2024 के चुनाव परिणामों का संदर्भ है, जहाँ विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का सफाया हो गया था। उन्होंने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से चौंकने की कोई जरूरत नहीं है।

Sanjay Raut

संजय राउत का आरोप (PTI)

Sanjay Raut Alleges EC-BJP Nexus: बिहार में एनडीए की बड़ी जीत के रुझानों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने फिर पुराने आरोप दोहराए हैं। राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं क्योंकि चुनाव आयोग और भाजपा ने अपने राष्ट्रीय एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के पैटर्न पर आधारित हैं, जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी।

बिहार में भारी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहा एनडीए

भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए बिहार में भारी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहा है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक पर सीटों पर एनडीए ने प्रभावशाली बढ़त हासिल की है। शुरुआती रुझानों से यह भी संकेत मिलता है कि एनडीए अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की राह पर है।

एक्स पर एक पोस्ट में राउत ने दावा किया कि नतीजे महाराष्ट्र पैटर्न पर आधारित हैं, जो 2024 के चुनाव परिणामों का संदर्भ है, जहाँ विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का सफाया हो गया था। उन्होंने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से चौंकने की कोई जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर राष्ट्रीय एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, ऐसे में इससे अलग नतीजा आना नामुमकिन था। यह बिल्कुल महाराष्ट्र जैसा ही है। राउत ने आरोप लगाया कि जिस गठबंधन के सत्ता में आने की उम्मीद थी, वह 50 सीटों से नीचे धकेल दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल Author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article