इलेक्शन

चिराग पासवान को बड़ा झटका! लोजपा-रामविलास के एक साथ 22 नेताओं ने दिया इस्तीफा, टिकट बेचने का आरोप-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 3, 2024, 10:25 PM IST

LJP-Ram Vilas Resignation: बिहार में चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है, उनकी पार्टी लोजपा-रामविलास के 22 नेताओं ने एक झटके में इस्तीफा दे दिया है, ये लोग टिकट बेचने का आरोप लगा रहे हैं।

Image

बिहार में चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है

Chirag Paswan Party LJP-Ram Vilas Resignation: लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका, एक साथ 22 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है, उनकी पार्टी के 22 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है, हाजीपुर सीट से ही चिराग पासवान चुनाव लड़ने वाले हैं।

बताते हैं कि इनमें से अधिकांश नेता हाजीपुर लोकसभा सीट से ताल्लुक रखते हैं। लोजपा के संगठन मंत्री रवीन्द्र कुमार सिंह,अजय कुशवाहा समेत कई नेताओं का इस्तीफा दिया है। इन लोगों का आरोप है कि चिराग पासवान ने पैसा लेकर टिकट बेच दिया है पार्टी के पुराने नेताओें को तरजीह नहीं दी गई गौर हो कि हाजीपुर सीट से ही चिराग पासवान चुनाव लड़ने वाले हैं।

चिराग पासवान पर धन-बल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

पूर्व विधायक सतीश कुमार ने भी चिराग पासवान पर धन-बल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है वहीं संगठन मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले रवीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा को भ्रम में रखते हुए चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान का नाम बेच रहे हैं। सबसे शर्मनाक यह कि चिराग ने चुनाव में टिकट बेचने का काम किया।

गौर हो कि पूर्व सांसद अरुण कुमार भी चिराग पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं उन्होंने कहा था कि संकट के समय में हमने साथ दिया अपनी पार्टी का विलय कर दिया और उन्हें जहानाबाद या नवादा से चुनाव लड़ने को लेकर चिराग ने बार-बार वादा कर धोखे में रखा।

जेपी नड्डा से मिले पशुपति पारस, बिहार में एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों को समर्थन देने का वादा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस ने उन्हें बिहार में एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करने और सबकी जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देने का वादा किया है।जेपी नड्डा ने पशुपति पारस के साथ मुलाकात की तस्वीर को मंगलवार को एक्स पर शेयर करते हुए कहा, "एनडीए में हमारे सहयोगी एवं रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस से नई दिल्ली में आवास पर मुलाकात की। एनडीए सदस्य के नाते पशुपति जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार अच्छे कार्य किए। आने वाले चुनाव में भी हमारा गठबंधन मजबूती से बना रहेगा और उनकी पार्टी बिहार में एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करेगी। साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देगी।"

वर्तमान लोकसभा सांसद प्रिंस राज भी मौजूद रहे

आपको बता दें कि बिहार में एनडीए गठबंधन के घटक दलों के बीच हुए लोकसभा सीटों के बंटवारे में रालोजपा को एक भी सीट नहीं मिलने के बाद पशुपति पारस ने नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उसके बाद के घटनाक्रम से यह साफ नजर आ रहा है कि पशुपति पारस ने फिलहाल एनडीए गठबंधन में ही बने रहने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए एनडीए गठबंधन को समर्थन देने का भी ऐलान किया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article