इलेक्शन

Bihar Lok Sabha Election: बिहार में हो सकता है खेला, मतगणना के पहले गुणा-भाग में लगे रहे नेता; पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बाद सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना के परिणाम पर टिकी है। मतगणना के एक दिन पूर्व भी प्रत्याशी गुणा-भाग कर जीत और हार तय करते रहे। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से दावे भी करते रहे। इधर, कई पार्टियों ने मतगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए हैं।

Image

बिहार में मतगणना के पहले गुणा-भाग में लगे रहे नेता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के बाद सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना के परिणाम पर टिकी है। मतगणना के एक दिन पूर्व भी प्रत्याशी गुणा-भाग कर जीत और हार तय करते रहे। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से दावे भी करते रहे। इधर, कई पार्टियों ने मतगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े विभागों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव-2024 के दौरान गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में मतगणना के दौरान मीडिया में रखे जाने वाले मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।

मंजिल पर पहुंचाना बाकी है- लालू प्रसाद यादव

इधर, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जो मुहिम हमने शुरू की थी, उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है, जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है, लेकिन इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। इसलिए बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें। विकासशील इंसान पार्टी ने भी पार्टी के पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं को बेहतर चुनाव लड़ने के लिए धन्यवाद किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद ने जिले के सभी शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों को मतगणना के दिन मतगणना केंद्र पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पार्टी और इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के लोकसभा प्रत्याशियों के एआरओ और मतगणना एजेंट, मतगणना केंद्र के अंदर रहेंगे और पार्टी के बाकी पदाधिकारी मतगणना केंद्र के बाहर रहकर उनकी मदद करेंगे। उन्होंने मतगणना एजेंट और पार्टी पदाधिकारियों को नतीजे घोषित होने तक मतगणना केंद्र पर ही रहने और जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद ही मतगणना केंद्र को छोड़ने के निर्देश दिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article