इलेक्शन

Bihar Chunav 2025 Parinam Live Streaming: यहां देखें बिहार चुनाव परिणाम का लेटेस्ट अपडेट, मिलेगा सबसे सटीक रिजल्ट

Bihar Chunav Result 2025 Live Streaming, बिहार चुनाव परिणाम 2025 का लाइव टेलीकास्ट, बिहार विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, भारत निर्वाचन आयोग चुनाव परिणाम ECI Chunav Parinam results.gov.in पर देखें। बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण क्रमश: 6 और 11 नवंबर को समाप्त हो गए। वोटिंग प्रक्रिया के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं, जिसमें एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है और महागठबंधन पीछे है। हालांकि, एग्जिट पोल जीत और हार का पुख्ता निर्धारण नहीं तय करते। लिहाजा, इलेक्शन कमीशन 14 नवंबर 2025 यानी कल (शुक्रवार) को फाइनल परिणाम जारी करेगा। ऐसे में आप 243 विधानसभा सीटों के वोटों की काउंटिंग और पल-पल का अपडेट कहां देख सकते हैं? इसके लिए आपको स्टोरी पर विजिट करना होगा।

Image

कहां देखें बिहार चुनाव वोट काउंटिंग का लाइव अपडेट

Bihar Election Result 2025 | बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 लाइव टेलीकास्ट, बिहार इलेक्शन रिजल्ट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत निर्वाचन आयोग (ECI) पर कब और कहां देखें | results.gov.in Bihar Chunav Parinam Live Streaming : बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को खत्म हो गई। अब देशभर की नजरें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। इससे पहले तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी करते हुए एक बार फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना जताई है। हालांकि, एग्जिट पोल कुछ भी दिखाएं, लेकिन असली नतीजे 14 नवंबर को देश के सामने होंगे। इधर, दूसरे चरण की वोटिंग के बाद मतगणना की तैयारी तेज कर दी गई है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और 10 बजे तक रुझान आने लगेंगे। हालांकि, फाइनल रिजल्ट के लिए शाम तक इंतजार करना होगा। लिहाजा आप इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जिला, सीट वाइस मतगणना का पल-पल अपडेट देख सकेंगे।

कहां देखें बिहार इलेक्शन का रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होनी है। ऐसे में वोटों की काउंटिंग का लाइव अपडेट और आधिकारिक रिजल्ट के लिए भारत निर्वाचन आयोग की (Election Commission of India-ECI) results.eci.gov.in पर लॉग इन कर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव रुझान प्राप्त होंगे। हालांकि, आप तमाम भरोसेमंद राष्ट्रीय टीवी चैनलों के साथ टाइम्स नाउ नवभारत पर भी इलेक्शन से जुड़े अपडेट देख सकते हैं।

सभी मतदान केंद्रों के समीप स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा सख्त रखी गई है। पटना में भी मतदान को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। सभी स्ट्रॉन्ग रूम (वज्र गृह) में तीन चक्र की सुरक्षा व्यवस्था है। वज्रगृह की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक (सीएपीएफ), बिहार विशेष सशस्त्र बल (बीएसएपी) तथा जिला सशस्त्र पुलिस (डीएपी) की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।

बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतगणना केंद्रों पर तय समय पर सभी ईवीएम लाई जाएंगी और वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार में कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 66.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से महिलाओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक मतदान किया। विधानसभा का चुनाव दो चरणों में मंगलवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी। आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 243 सीटों पर 66.91 फीसदी मतदान हुआ जिसमें 62.8 प्रतिशत पुरुषों ने जबकि 71.6 फीसदी महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया । आंकड़ों में कहा गया है कि प्रदेश में मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही और पुरुषों की अपेक्षा करीब 8.8 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने इन चुनाव में मतदान किया।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कितना मतदान हुआ

आयोग से प्राप्त अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 69.04 और पुरुषों का प्रतिशत 61.56 रहा। इसमें कहा गया है कि दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़कर 68.76 हो गया, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 74.03 और पुरुषों का प्रतिशत 64.1 रहा।

बिहार में कितने वोटर

दोनों चरणों के कुल आंकड़े देखें तो महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 71.6 रहा, जबकि पुरूषों का प्रतिशत 62.8 रहा। राज्य के कुल 7,45,26,858 मतदाताओं में से 3,51,45,791 महिला और 3,93,79,366 पुरुष मतदाता थे। यह आंकड़ा सेवा मतदाताओं, ट्रांसजेंडर एवं पोस्टल बैलेट को शामिल किए बिना जारी किया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार अधिकारिक अंतिम आंकड़े बाद में साझा किए जाएंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article