इलेक्शन

मोकामा में जन सुराज के समर्थक की गोली मारकर हत्या, अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप; तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Bihar Election: बिहार के मोकामा में गोलीबारी की घटना घटी है। जन सुराज पार्टी के समर्थक को गोली मारी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर घोसवरी में हमला किया गया, जिसमें उनके चाचा दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

Image

मोकामा में जन सुराज के समर्थक की गोली मारकर हत्या।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Bihar Election: बिहार के मोकामा में गोलीबारी की घटना घटी है। जन सुराज पार्टी के समर्थक को गोली मारी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर घोसवरी में हमला किया गया, जिसमें उनके चाचा दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जन सुराज के समर्थकों ने एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। बता दें कि पूर्व विधायक अनंत सिंह जदयू उम्मीदवार हैं।

जनसुराज के समर्थकों ने क्या कहा?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जन सुराज से जुड़े अन्य नेताओं ने पुलिस को बताया है कि हमारे उम्मीदवार का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था। इसी दौरान अचानक अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और उनपर हमला बोल दिया।

वहीं, एक अन्य शख्स ने पुलिस को बताया कि जब पीयूष प्रियदर्शी की गाड़ियों का काफिल अनंत सिंह के काफिले के पास गुजरा तो अनंत सिंह के लोगों ने एकाएक हमला कर दिया। गोलीबारी की घटना के बाद अचानक घटनास्थल पर भगदड़ मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

बता दें कि इस बार चुनाव में जदयू की ओर से पूर्व विधायक अनंत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं तो सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी के टिकट पर महागठबंधन के कैंडिडेट हैं। वहीं , जन सुराज के पीयूष प्रियदर्शी चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी इस सीट से विधायक हैं।

इस घटना पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए एनडीए पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा, "प्रधानमंत्री 30 साल पहले पुरानी बात करते हैं 30 मिनट पहले क्या हुआ एक पुलिसकर्मी की सिवान में गलरित कर हत्या कर दी गई मोकामा में दुलारचंद यादव जी की हत्या कर दी गई यह क्या है किस प्रकार के लोग बिहार को कब्जा कर रहे हैं।"

तेजस्वी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को आंख खोलकर चीज देखनी चाहिए हार की बौखलाहट सबके सामने आ रही है कौन लोग हैं जो अपराधियों को जेल से बाहर किया और संरक्षण दे रहे हैं हार के बौखलाहट से यह लोग डरे हुए हैं 200 राउंड गोलियां चलाने वालों पर कुछ नहीं होता है ऐसे लोगों ने बिहार पर कब्जा जमा रखा है प्रशासन में जितने लोग भी बैठे हैं अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं कुर्सी बचाने के लिए अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

2020 विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था?

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2020 में अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मोकामा सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2022 में एक आपराधिक मामले में सजा होने के बाद उनकी सदस्यता समाप्त हो गई थी इसके बाद उनकी पत्नी नीलम देवी ने उपचुनाव जीता और बाद में जदयू में शामिल हो गईं। इस बार अनंत सिंह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article