इलेक्शन

Bihar Election: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, RJD में शामिल होते ही लालू-तेजस्वी को लेकर क्या बोले भोजपुरी स्टार?

Bihar Election: राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने के बाद खेसारी लाल यादव ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,"मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं।मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूँ, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूँ, खेत-खलिहान का लाल हूँ, हर तबके की आवाज़ हूँ और युवा भाइयों का जोश हूं।"

Image

राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव छपरा सीट से लड़ेंगे चुनाव।(फोटो सोर्स: khesari lal yadav instagram )

Photo : Twitter

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी कलाकार शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Joins RJD) ने राजनीति में एंट्री ले ली है। गुरुवार को वो राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए। वहीं, खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि उन्हें आज ही पार्टी सिंबल मिला है।

खेसारी लाल यादव ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,"मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं।मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूँ, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूँ, खेत-खलिहान का लाल हूँ, हर तबके की आवाज़ हूँ और युवा भाइयों का जोश हूं।"

उन्होंने आगे लिखा कि मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है, ये एक ज़िम्मेदारी है, छपरा के हर घर तक विकास पहुँचाने की, हर दिल की आवाज़ बनने की। राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा, लालू यादव जी का संघर्ष और बड़े भाई तेजस्वी जी का युवा नेतृत्व एवं आप सभी का आशीर्वाद व भरोसा अब यही मेरे रास्ते का दीपक हैं।

'बिहार के बदलाव में योगदान देना चाहता हूं'

पार्टी में शामिल होने के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा,"मैंने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि जैसे मैं मुंबई में अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहा हूं, उन्हें अच्छे स्कूल और अस्पताल प्रदान कर रहा हूं, बिहार के बच्चों का भविष्य भी उतना ही सुरक्षित हो जितना हमारा है, और हमारे बच्चों को दूसरे राज्यों में नहीं जाना चाहिए। इसलिए बदलाव की जरूरत है और मैं उस बदलाव में योगदान देना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहा हूं और मुझे हमेशा चाचा का आशीर्वाद मिला है। मुझे राबड़ी माता, दीदी और भैया का आशीर्वाद मिला है। सिर्फ मैं ही नहीं, मेरा मानना है कि पूरा बिहार बदलाव चाहता है, और मुझे उस बदलाव में योगदान देना चाहिए।"

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article