Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date (बिहार विधानसभा चुनाव किस तारीख को होंगे) 2025 Bihar Assembly Election, चुनाव की तारीखों का ऐलान, Phase Constituency Wise Assembly Elections Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तारीखों का ऐलान आज यानि कि सोमवार को चुनाव आयोग ने कर दिया है। चुनाव आयोग ने आज शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में बिहार चुनाव की विस्तृत जानकारी साझा की। बिहार चुनाव की पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। तमाम राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ महापर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की थी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मत का इस्तेमाल कर सकें।
आपको बताते चलें, 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: कब तक वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे नाम
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: तारीखों के ऐलान पर क्या बोली बीजेपी
बिहार चुनाव की तारीख का एलान (भारत निर्वाचन आयोग)
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार में दो चरण में होंगे चुनाव
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: EVM के अंतिम दो दौर से पहले डाक मतपत्रों की गिनती करना अनिवार्य होगा
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: ईवीएम में उम्मीदवारों की तस्वीर रंगीन होगी
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: मतदान कक्ष के बाहर अपने मोबाइल फोन जमा करा सकेंगे मतदाता
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: मतदान केंद्रों पर क्या-क्या सुविधाएं
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार में कहां होती है घोड़े और बोट से पेट्रोलिंग
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार में कितने पोलिंग बूथ
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार में कितने मतदाता
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: नामांकन दाखिल करने के बाद आएगी अंतिम मतदाता सूची
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार चुनाव पर इलेक्शन कमीशन दे रहा है डिटेल
- 1 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई और सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई।
- 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावों और आपत्तियों की अवधि निर्धारित रही, ताकि मतदाता और राजनीतिक दल अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकें।
- 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई और राजनीतिक दलों को सौंपी गई।
- यदि अब भी किसी प्रकार की गलती रह गई है, तो उस पर जिला अधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है।
- उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक नए नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकते हैं।
