इलेक्शन

Katoria Assembly Seat 2025: भाजपा-राजद के बीच कांटे की टक्कर, ST रिजर्वेशन के बाद बदल गया कटोरिया का समीकरण

Katoria Assembly Constituency (कटोरिया विधानसभा सीट): बांका जिले की कटोरिया विधानसभा सीट, जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है, 2025 के चुनाव में एक बार फिर राजनीतिक रूप से अहम बन गई है। यह सीट कटोरिया और बौंसी प्रखंडों को मिलाकर बनी है और आदिवासी मतदाता यहां निर्णायक भूमिका निभाते हैं। आइए समझते हैं कटोरिया सीट का समीकरण।

Image

कटोरिया सीट पर क्या है माहौल

Photo : Times Now Digital

Katoria Assembly Constituency (कटोरिया विधानसभा सीट): बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बांका जिले की कटोरिया विधानसभा सीट राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। यह सीट बांका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और कटोरिया तथा बौंसी दो प्रमुख प्रखंडों को मिलाकर बनी है। कटोरिया सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। इसकी स्थापना वर्ष 1951 में सामान्य सीट के रूप में हुई थी, लेकिन 2008 के परिसीमन के बाद इसे एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया। इसके बाद से इस क्षेत्र का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया। लक्ष्मीपुर गांव, जो ब्लॉक मुख्यालय से 29 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है, ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह कभी राजा लक्ष्मीपुर की रियासत थी, जिनके किले के अवशेष आज भी मौजूद हैं।

क्या है इस सीट का राजनीतिक इतिहास

अगर इतिहास पर नजर डालें तो इस सीट पर अब तक कांग्रेस ने 5 बार, राजद ने 3 बार, भाजपा और जनता दल ने 2-2 बार, जबकि लोजपा ने एक बार जीत दर्ज की है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की निक्की हेम्ब्रम ने राजद की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को हराकर जीत हासिल की थी।

इस बार कैसे हैं हालात

इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने वर्तमान विधायक पूरन लाल टुडू को टिकट दिया है, जबकि राजद ने स्वीटी सीमा हेम्ब्रम पर भरोसा जताया है। वहीं, जन स्वराज पार्टी ने सलोनी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

कटोरिया का जातीय समीकरण

जातीय समीकरणों की दृष्टि से इस सीट पर आदिवासी मतदाता तो निर्णायक भूमिका निभाते ही हैं, लेकिन मुस्लिम मतदाता भी यहां प्रभावशाली हैं। इसके अलावा भूमिहार, ब्राह्मण, कोइरी और रविदास समुदाय के मतदाता भी परिणाम तय करने में अहम योगदान देंगे।

कटोरिया में कब होंगे चुनाव (Katoria Election Date)

नोटिफिकेशन की तारीख13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख23 अक्टूबर 2025
मतदान11 नवंबर 2025
चुनाव नतीजे14 नवंबर 2025

इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

इस बार के चुनाव में कटोरिया सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है, लेकिन असली जंग भाजपा और राजद के बीच ही है। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और जातीय समीकरणों के बीच यह तय होगा कि कटोरिया की गद्दी किसके हिस्से में आती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article