इलेक्शन

Bathnaha Assembly Election 2025: बथनहा सीट पर अनिल कुमार हुए विजयी, जानिए इस बार कैसा है माहौल

Bathnaha Assembly Constituency (बथनहा विधानसभा सीट): बथनाहा (एससी) सीट पर 246107 कुल पंजीकृति मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 130457 और महिला मतदाताओं का संख्या 115305 है जबकि थर्ड जेंडर 345 है।

Image

बथनहा विधानसभा सीट।

Bathnaha Assembly Constituency (बथनहा विधानसभा सीट): बथनाहा विधानसभा सीट सीतामढ़ी जिले में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार विजयी हुए। पिछले चुनाव में इस सीट पर अनिल कुमार को 92648 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजय राम को इस चुनाव में 45830 वोट मिले थे। वैसे तो यह सीट साल 1967 में अस्तित्व में आई थी लेकिन परिसीमन के बाद यह सीट सुरक्षित विधानसभा की श्रेणी में आ गई। परिसीमन के बाद यहां साल 2010 और 2015 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के दिनकर राम ने जीत दर्ज की थी।

बथनाहा (एससी) सीट पर 246107 कुल पंजीकृति मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 130457 और महिला मतदाताओं का संख्या 115305 है जबकि थर्ड जेंडर 345 है।

बथनाहा सीट का इतिहास

इस सीट पर अब तक यहां 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। यह क्षेत्र मुख्य रूप से ग्रामीण और कृषि आधारित है। बथनाहा की राजनीति में समय-समय पर अलग-अलग दलों का दबदबा रहा है। 1967 के पहले चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1969 से 1985 तक लगातार पांच बार कांग्रेस ने कब्जा जमाया। जनता दल ने 1990 और 1995 में जीत हासिल की, जबकि 2000 में राजद ने यह सीट जीती. 2005 के फरवरी और अक्टूबर दोनों चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) विजयी रही।

2010 से यह सीट भाजपा के कब्जे में है। भाजपा ने लगातार तीन चुनाव (2010, 2015 और 2020) जीते हैं। 2020 में भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार ने कांग्रेस के संजय राम को 46,818 वोटों से हराया। यह जीत 2010 और 2015 की तुलना में कहीं अधिक अंतर से थी.

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article