इलेक्शन

Bihar Election: 'महागठबंधन से सिर्फ मुकेश सहनी ही नहीं, होंगे एक से ज्यादा Dy CM!' तेजस्वी यादव ने कर दिया ऐलान

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता ग़रीब का राज चाहती है,डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा है और एक अपराध में लगा है, एनडीए का जाना तय है।

Image

तेजस्वी यादव ने टाइम्स नाउ नवभारत से की खास बातचीत

बिहार चुनाव और महागठबंधन से CM चेहरा बनाये जाने पर तेजस्वी यादव ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है बदलाव होकर रहेगा, 20 साल तक बिहार की जनता के साथ इन्होंने धोखेबाजी की है और झूठ बोला है, बिहार की जनता नया सरकार देखना चाहती है, पढ़ाई, दवाई,कमाई,कार्रवाई वाली सरकार चाहते है।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता गरीब का राज चाहती है,डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा है और एक अपराध में लगा है, एनडीए का जाना तय है।

'Dy CM दो होंगे आने वाले समय में ये भी क्लियर हो जायेगा'

CM घोषणा में मुसलमान को कुछ नही मिला इस सवाल पर तेजस्वी का जवाब था कि 'आपको लगता है मैं ऐसा होने दूंगा? हमारे रहते ऐसा कभी नही हो सकता, सबके साथ न्याय होगा, उपमुख्यमंत्री (Dy CM) दो होंगे आने वाले समय में ये भी क्लियर हो जायेगा।' महागठबंधन को 180 प्लस सीटे आएगी ये दावा तेजस्वी यादव ने किया

उन्होंने कहा कि 'बिहार की जनता बदलाव चाहती है, बदलाव होकर रहेगा, 20 साल इन लोगों ने लोगों के साथ धोखा किया है, जुमलेबाजी की है, लोगों को ठगा है। अब बिहार की जनता नया सरकार बनाना चाहती है, बदलाव चाहती है। बिहार की जनता इस बार गरीब का राज चाहती है,

डबल इंजन सरकार का एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा है और इंजन अपराध में लगा है।'

मेरे संघर्ष की वजह से डिप्टी सीएम का चेहरा बनाया गया है' बोले मुकेश सहनी

इससे पहले मुकेश सहनी ने कहा कि 'हमने जो मेहनत किया वो रंग लाया है, मेरे संघर्ष की वजह से डिप्टी सीएम का चेहरा बनाया गया है', घोषणा में देरी पर कहा 'हम लोग हमेशा जनता के बीच रहते हैं सोचना उनको चाहिये' सहनी ने मुस्लिम को इग्नोर करने पर कहा इन लोगों ने तो एक टिकट भी नहीं दिया वो पहले ये बताए, चुनाव बाद हम लोग सभी जाति धर्म को जगह देंगे डिप्टी सीएम और मंत्री पद पर जगह देंगे।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article