इलेक्शन

'हिमंता बिस्वा सरमा को जेल में डालेंगे, हमारे बब्बर शेर नहीं छोड़ेंगे', राहुल गांधी ने असम CM पर लगाए गंभीर आरोप

Assam Election 2026: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम के बिस्वनाथ में चुनावी रैली के दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार और परिवार को इसमें शामिल करने के आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर कानूनी कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी ने असम को विविधता से भरा राज्य बताते हुए सभी समुदायों को इसकी ताकत बताया और बीजेपी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप। ANI

Photo : ANI

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने बिस्वनाथ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके बड़ी गलती की है। अब उनके परिवार को भी आरोपों का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को माफी मांगने पर भी नहीं छाड़ेंगे और जेल भेजकर दम लेंगे।

'कांग्रेस के बब्बर शेर सीएम हेमंता को नहीं छोड़ेंगे'

राहुल गांधी ने कहा, " हिमंता बिस्वा सरमा, भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, जो सबसे ज्यादा नफरत फैलाता हैं। हिमंता ऐसी बातें इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

राहुल गांधी ने कहा, "असम एक फूलों का गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति, विचारधारा के लोग रहते हैं। आपने मुझे गोरखा का चिन्ह दिया है। आप सरहद पर देश की रक्षा करते हैं, आपने देश को बहुत कुछ दिया है। यहां की हर कम्युनिटी असम की ताकत है।"

जो अमित शाह कहते हैं, हिमंता वहीं करते हैं: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के करप्शन की पूरी जानकारी नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास है। असम को दिल्ली से चलाया जा रहा है। जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह कहते हैं- हिमंता वही करते हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने करप्शन में पूरे परिवार को भी शामिल कर लिया है, जिससे अब वो भी फंसेंगे। कानूनी कार्रवाई से कोई नहीं बचने वाला।

यह मुकाबला नफरत बनाम असम के गौरव का: इमरान प्रतापगढ़ी

वहीं, गुवाहाटी में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "भाजपा की आंतरिक कलह मीडिया में भले ही दिखाई न दे, लेकिन पार्टी के भीतर यह स्पष्ट है। हिमंता बिस्वा सरमा की हताशा दर्शाती है कि पार्टी परेशान है। भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर हैं और अगर सरकार बदलती है, तो उन्हें भी आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। उनकी राजनीति को नफरत और भ्रष्टाचार की राजनीति के रूप में देखा जाता है, जबकि गौरव गोगोई को असम का गौरव माना जाता है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह मुकाबला नफरत बनाम असम के गौरव का है। भाजपा के पास उपलब्धियों के रूप में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं है और वह अक्सर चुनाव के दौरान घुसपैठियों का मुद्दा उठाती है।" बता दें कि 9 अप्रैल को असम में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं, 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Piyush Kumar
Piyush Kumar author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article