UP Election 2022 Special: पहली नजर का प्यार, साथ में पहली बार लड़े चुनाव, लेकिन इस मामले में पति अंगद पर भारी हैं अदिति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 02:50 PM IST

UP Election key candidates: अदिति सिंह इस चुनाव में कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। अदिति सिंह ने सबसे कम उम्र में कांग्रेस पार्टी से विधायक बनकर सबको चौंका दिया था। लेकिन, इस चुनाव में उन्होंने पूरा पासा ही पलट दिया है। हालांकि, अदिति कई कारणों से हमेशा सुर्खियों में रही हैं।

UP Election 2022 Special: पहली नजर का प्यार, साथ में पहली बार लड़े चुनाव, लेकिन इस मामले में पति अंगद पर भारी हैं अदिति

UP Election 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। लेकिन, लोगों की नजरें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। क्योंकि, यहां कुछ महिला नेता लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। किसी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है , तो कोई ग्लैमर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन, एक नाम ऐसा है जिसने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। ये नाम है अदिति सिंह का, जो इस चुनाव में कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। अदिति सिंह ने सबसे कम उम्र में कांग्रेस पार्टी से विधायक बनकर सबको चौंका दिया था। लेकिन, इस चुनाव में उन्होंने पूरा पासा ही पलट दिया है। हालांकि, अदिति कई कारणों से हमेशा सुर्खियों में रही हैं। तो आइए, जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

अदिति सिंह जानेमाने नेता अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं। अदिति का जन्म 15 नवंबर 1987 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने विदेश से पढ़ाई की। 2017 विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली की सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर शानदार जीत दर्ज की। अदिति यूपी विधानसभा की सबसे युवा सदस्यों में एक हैं। कम उम्र और ग्लैमर को लेकर अदिति सिंह अचानक सुर्खियों में आ गईं। चुनाव जीतने के बाद अदिति सिंह ने साल 2019 में अंगद सैनी के साथ शादी की। दोनों की लव-स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। क्योंकि, दोनों के बीच पहली नजर का प्यार था। अदिति का कहना था कि उन्हें अंगद का नेचर काफी अच्छा लगा था। जबकि, अगंद का कहना था कि अदिति की लोगों की सेवा करने के जज्बे से वो काफी इंप्रेस हुए थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर बात शादी तक पहुंच गई। दिसंबर, 2018 में दोनों की सगाई हुई और 21 नवंबर, 2019 को दोनों की शादी हुई। 

aditi singh and angad saini Love Story

अंगद पर भारी अदिति ...

अदिति और अंगद की राजनीतिक पारी भी एक साथ ही शुरू हुई। दोनों ने साल 2017 विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और दोनों चुनाव भी जीत गए। अदिति जहां उत्तर प्रदेश के रायबरेली की सदर सीट से चुनाव लड़ीं, वहीं अंगद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। दोनों ने कांग्रेस पार्टी से ही जीत हासिल की थी। लेकिन, इस लव स्टोरी में कुछ मजेदार ट्विस्ट भी हैं। दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ, दोनों साथ चुनाव भी लड़े, लेकिन दो मामलों में अदिति अपने पति पर भारी पड़ गईं। एक तो उम्र, अदिति अपने पति अंगद से तीन साल बड़ी हैं। अदिति जहां फिलहाल 34 साल की हैं, वहीं अंगद 31 साल के हैं। दूसरी बात ये कि अदिति ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं और एक बार फिर रायबरेली से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, अंगद को इस बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। ऐसा माना जा रहा है कि अदिति के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी ने अंगद को साइड लाइन कर दिया।  

End of Article