Aditi Singh : क्या रायबरेली कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा? अदिति सिंह ने दिया कुछ यूं जवाब 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 11:30 AM IST

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 : रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार अदिति सिंह ने वोट डालने के बाद कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव पिता के साथ वोट डालने आई थीं लेकिन वह आज हमारे बीच नही हैं। इस बात का उन्हें दुःख है लेकिन आज वह जहां भी होंगे उन्हें देखकर खुश होंगे।

Aditi Singh : क्या रायबरेली कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा? अदिति सिंह ने दिया कुछ यूं जवाब 

Aditi Singh : रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। अदिति सिंह ने कहा कि 'प्रियंका ने मेरे पति को मेरे खिलाफ मीडिया में बोलने के लिए कहा था।' बता दें कि उत्तर प्रदेश में 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान 59 सीटों पर चल रहा है। इस चरण में कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी से चुनावी ताल ठोंक रही अदिति सिंह ने मतदान करने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की। 

मतदाताओं में कोई कन्फ्यूजन नहीं-अदिति
अदिति ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव पिता के साथ वोट डालने आई थीं लेकिन वह आज हमारे बीच नही हैं। इस बात का उन्हें दुःख है लेकिन आज वह जहां भी होंगे उन्हें देखकर खुश होंगे। कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने पर मतदाता में कोई कन्फ्यूजन तो नहीं इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता हमें जानती है। उनके पिता निर्दलीय चुनाव लड़ते थे और चुनाव चिन्ह सबसे आखिरी में मिलता था। यह मुद्दा नहीं है। मुझे जनता की सेवा करनी है।

'लड़की हूं,लड़ सकती हूं' का नारा केवल दिखावा
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर अदिति सिंह ने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मेरे पति को कांग्रेस ने कहा था कि यदि वह मेरे खिलाफ बयान देते हैं तो वह उन्हें टिकट देगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अदिति ने दावा किया कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस महिला विरोधी हैं। 'लड़की हूं,लड़ सकती हूं' का उनका नारा सिर्फ दिखावा है।

अमेठी जैसा हाल रायबरेली में होगा
रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ बोलने पर भी अदिति सिंह नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में जो हाल अमेठी में हुआ था। वही हाल इस चुनाव में रायबरेली का होगा। अब रायबरेली कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा।

End of Article