भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अलीगढ़ विधानसभा सीट से श्री मती मुक्ता राजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ये तीसरी लिस्ट है। इससे पहले भाजपा ने 18 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी की थी जिसमें 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। उससे पहले 15 जनवरी को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी अभी तक 110 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अलीगढ़ से श्रीमती मुक्ता राजा को उम्मीदवार बनाने को मंजूरी दी है। मुक्ता राजा अलीगढ़ से भाजपा के विधायक संजीव राजा की पत्नी हैं। करीब 22 साल पुराने एक मामले में अदालत ने संजीव राजा को दो साल की सजा सुनाई थी। राजा ने उच्च न्यायालय में इस फैसले पर रोक के लिए अपील दायर की हुई है।

End of Article

