इलेक्शन

अनंत सिंह को टिकट क्यों मिला? टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमित शाह ने आगे नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि इसका जवाब जनता देगी। अमित शाह ने प्रशांत किशोर के त्रिकोणीय मुकालबे पर कहा कि चुनाव त्रिकोणीय नहीं बल्कि बाइसकोणीय है।

Image

बिहार चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला।

Amit Shah Interview : बिहार में चुनाव त्रिकोणीय नहीं बल्कि बाइसकोणीय है क्योंकि 22 दल चुनाव लड़ रहे हैं और इन दलों में हम भी शामिल हैं। भारत में लोकतंत्र है और यहां सभी को चुनाव लड़ने और अपनी बात कहने की आजादी है। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में कही। साथ ही मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह को टिकट दिए जाने पर भी उन्होंने जवाब दिया। इस सवाल पर कि अनंत सिंह को टिकट क्यों दिया गया? उन्होंने कहा कि 'अनंत सिंह को टिकट देने का फैसला जद-यू का है। हां, यह बात सही है कि उनका एक आपराधिक रिकॉर्ड है लेकिन उन्हें लालू जी की तरह सजा नहीं हुई है। आज लालू जी बाहर हैं। यही लालू जी हैं जिन्हें एक बार डॉ. मनमोहन सिंह ने बचाने की कोशिश की और राहुल गांधी ने अपने ही पीएम के अध्यादेश को फाड़ दिया।'

गृह मंत्री ने आगे कहा, 'आज चुनाव जीतने के लिए, वही राहुल जी और वही लालू जी एक साथ आ गए हैं। उस समय लालू यादव केवल आरोप थे लेकिन अब वह दोषी हो चुके हैं। फिर भी दोनों गांधी मैदान में एक दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े हुए।'

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर क्या बोले अमित शाह

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमित शाह ने आगे नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि इसका जवाब जनता देगी। अमित शाह ने प्रशांत किशोर के त्रिकोणीय मुकालबे पर कहा कि चुनाव त्रिकोणीय नहीं बल्कि बाइसकोणीय है। बिहार में 22 दल चुनाव लड़ रहे हैं, 22 में हम भी हैं। लोकतंत्र है यहां सबको लड़ने और बात करने की आजादी है।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है-गृह मंत्री

NDA के घोषणापत्र पर विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के पास आरोप लगाने के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है। पलायन और बेरोजगारी और उद्योग के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार राज्य में नीतीश कुमार को मदद नहीं करती थी। बीजेपी ने पिछले 11 सालों में जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है, उसमें 7 करोड़ मानव दिन का रोजगार पैदा हुआ है। हमने बरौनी का खाद का कारखाना चालू कर दिया। बेगुसराय में पीएम मित्र पार्क की शुरुआत कर दी। पेट्रोलियम का रिफाइनरी बन रहा है। दो बड़े बिजली के कारखाने लगे हैं। हमने घोषणापत्र में कुटीर उद्योग से लेकर बड़े इंडस्ट्री के लिए रोड मैप डाला है।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article