इलेक्शन

केजरीवाल ने किया AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने का दावा, पूर्व सहयोगी आशुतोष ने उड़ाई खिल्ली-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 8, 2022, 09:14 PM IST

National Party AAP: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को सिर्फ पांच सीटें मिली हैं लेकिन आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इसे लेकर खासे खुश हैं।

Image

केजरीवाल ने किया AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने का दावा

KEY HIGHLIGHTS
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है केजरीवाल ने ऐसा दावा किया है
केजरीवाल के पूर्व सहयोगी आशुतोष ने केजरीवाल के इस दावे को सही नहीं बताया है
आशुतोष ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनना अभी केजरीवाल के लिए दूर की कौड़ी है

AAP Becomes National Party: आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है इस बात की जानकारी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है, उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है, जितने वोट गुजरात में AAP को मिले हैं उसके हिसाब से केजरीवाल की पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है वहीं उनके पूर्व सहयोगी आशुतोष ने केजरीवाल के इस दावे की खिल्ली उड़ाई है।

केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी (National Party) बन गई है। गुजरात चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। 10 साल पहले आप एक छोटी सी पार्टी थी, अब 10 साल बाद 2 राज्यों में इसकी सरकारें हैं और यह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सभी देशवासियों को बधाई।

वहीं 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' की एक टीवी डिबेट में हिस्सा लेते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पत्रकार आशुतोष ने कहा है कि AAP राष्ट्रीय पार्टी नहीं है, उन्होंने इसके कारण भी बताए हैं आशुतोष ने कहा कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन इस बात को साबित करता है कि राष्ट्रीय पार्टी बनना अभी केजरीवाल के लिए दूर की कौड़ी है।

केजरीवाल ने AAP को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में मदद करने के लिए गुजरात के लोगों का धन्यवाद दिया

वहीं केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में मदद करने के लिए गुजरात के लोगों का धन्यवाद दिया। चुनाव प्रचार के दौरान 'आप' कीचड़ उछालने में शामिल नहीं हुई, केवल पंजाब, दिल्ली में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात की। बहुत कम पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है, हमारी युवा पार्टी अब उनमें से एक है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article