एजुकेशन

World Water Day 2026: विश्व जल दिवस आज, जानें इसका इतिहास और 2026 की थीम

World Water day 2026 theme (Vishwa Jal diwas kab manaya jata hai): जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल World Water Day (विश्व जल दिवस) मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है, विश्व जल दिवस 2026 की थीम क्या है?

Image

World Water Day 2026 Theme in Hindi: विश्व जल दिवस

World Water day 2026 theme (Vishwa Jal diwas kab manaya jata hai- विश्व जल दिवस 2026 की थीम): जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल विश्व जल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस प्रतिवर्ष 22 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि आज दुनिया के कई हिस्सों में स्वच्छ पेयजल की भारी कमी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करोड़ों लोग आज भी सुरक्षित पानी से वंचित हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। जल संकट केवल विकासशील देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक चुनौती बन चुका है। विश्व जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल के महत्व, इसके संरक्षण और स्वच्छ जल की उपलब्धता के प्रति जागरूक करना है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां और अभियान चलाए जाते हैं। लोगों को पानी बचाने, वर्षा जल संचयन और जल के सही उपयोग के लिए प्रेरित किया जाता है।

World Water Day 2026 Theme: विश्व जल दिवस 2026 की थीम

विश्व जल दिवस हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, जो जल से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्रित होती है। साल 2026 के लिए विश्व जल दिवस की थीम "जल और लैंगिक समानता" (Water and Gender) रखी गई है। इस थीम के जरिए पानी की कमी की वजह से समाज में होने भेदभाव को खत्म करना और सबको समान अधिकार दिलाना है।

World Water Day Quotes: विश्व जल दिवस कोट्स

“जल है तो कल है, पानी बचाना ही जीवन बचाना है।”

“हर बूंद की कीमत समझें, क्योंकि यही जीवन की असली पूंजी है।”

“पानी को बर्बाद करना, भविष्य को खतरे में डालना है।”

“जहां पानी है, वहीं जीवन है—इसे संभालना हमारी जिम्मेदारी है।”

“आज पानी बचाएंगे, तभी आने वाला कल मुस्कुराएगा।”

“पानी की हर बूंद में जीवन की कहानी छिपी होती है।”

“प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है जल, इसे व्यर्थ न जाने दें।”

“जल संरक्षण केवल जरूरत नहीं, हमारी आदत बननी चाहिए।”

“बूंद-बूंद से सागर बनता है, इसलिए हर बूंद बचाना जरूरी है।”

“अगर पानी खत्म हुआ, तो जीवन की हर कहानी अधूरी रह जाएगी।”

World Water Day History: विश्व जल दिवस का इतिहास

विश्व जल दिवस की शुरुआत 1992 में United Nations (संयुक्त राष्ट्र) द्वारा की गई थी। उसी वर्ष ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित ‘अर्थ समिट’ में जल संरक्षण को लेकर वैश्विक स्तर पर पहल की गई। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की और 1993 से इसे हर साल मनाया जाने लगा। विश्व जल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पानी केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इसके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

FAQs

विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

विश्व जल दिवस शुरुआत कब हुई?

विश्व जल दिवस का उद्देश्य क्या है?

विश्व जल दिवस 2026 की थीम क्या है?

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article