एजुकेशन

Pi Day 2023: 14 मार्च को क्यों मनाया जाता है पाई दिवस, अल्बर्ट आइंस्टाइन से है संबंध, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 14, 2023, 07:17 AM IST

World Pi Day 2023: दुनियाभर में गणितज्ञ हर साल 14 मार्च को Pi Day सेलिब्रेट करते हैं। पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है। 14 मार्च को पाई डे मनाने का विशेष कारण है। आइये जानते हैं इस दिन से जुड़े रोचक तथ्य।

Image

Pi Day 2023: 14 मार्च को क्यों मनाया जाता है पाई दिवस, अल्बर्ट आइंस्टाइन से है संबंध, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

World Pi Day 2023: आज विश्व पाई दिवस है। दुनियाभर में गणितज्ञ हर साल 14 मार्च को Pi Day सेलिब्रेट करते हैं। पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है। इस दिन का गणित की क्विज़ और प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। 14 मार्च को पाई डे मनाने का विशेष कारण है। पाई डे’ ऐसा ही दिवस है जो हर साल 14 मार्च को दोपहर एक बजकर उनसठ मिनिट (1.59 बजे) पर मनाया जाता है। 14 मार्च को 1:59:26 AM/PM पर पाई के सात दशमलवीय मान प्राप्त हो जाते हैं यानि 3.1415926। पाई की वैल्‍यू है – 3.14159, इसमें 3 मतलब तीसरा महीना मार्च, 14 यानी तारीख और 159 मतलब एक बजकर 59 मिनट। आइये जानते हैं इस दिन से जुड़े रोचक तथ्य।

इसलिए 14 मार्च को होता है पाई दिवस

2009 में यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 14 मार्च को राष्ट्रीय पाई दिवस के रूप में स्वीकार किया। अगर पाई के मान पर नजर डालें तो पाएंगे कि वह 3.14 है यानि साल के तीसरे महीने की 14 तारीख। इस वजह से पाई दिवस 14 मार्च को मनाया जाता है।

अल्बर्ट आइंस्टाइन से है संबंध

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन ने पाई के जरिए नदी की सटीक लम्बाई निकालने पर काम किया था। आज यानी 14 मार्च के दिन अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्मदिन होता है। विश्व पाई दिवस का संबंध अल्बर्ट आइंस्टाइन से है।

पाई का इस्तेमाल

पाई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किसी नदी की लम्बाई बताने के लिए किया जाता है। पाई की ही मदद से हम यह जान पाए कि हमारे ब्रह्मांड का आकार अंडाकार है। दो तारों के बीच की घुमावदार दूरी मापने के लिए पाई का इस्तेमाल होता है। पाई को पिरामिड के आकार की गणना करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article