एजुकेशन

World Hindi Day Speech 2023: हिंदी दिवस पर सबसे छोटा और सरल भाषण, लोग आपकी तारीफ में पढ़ेंगे कसीदे

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 10, 2023, 08:59 AM IST

World Hindi Day Speech in Hindi 2023: आज यानी 10 जनवरी को हिंदी दिवस है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज से लेकर सभी शैक्षणिक संस्थानों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां हम हिंदी दिवस के अवसर पर आपके लिए सबसे छोटा व आसान भाषण लेकर आए हैं, जिसे आप आसानी से याद कर सकती है। यकीन मानिए यदि आप इस लहजे में अपनी स्पीच देते हैं, तो लोग आपकी तारीफ में कसीदे पढ़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Image

Hindi Diwas Speech 2023: हिंदी दिवस पर सबसे आसान भाषण

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 जनवरी को मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस।
  • हिंदी दिवस पर सबसे छोटा और आसान भाषण।
  • स्पीच के दौरान हिंदी दिवस के महत्व व इतिहास का करें जिक्र।

World Hindi Day Speech in Hindi 2023: हिंदी भाषा और उससे जुड़े लोगों के लिए 10 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया (World Hindi Day 2023) जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना व अपनी मातृभाषा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हिंदी ना केवल हमारी राष्ट्रभाषा और मातृभाषा है बल्कि यह राष्ट्र अस्मिता व गौरव का प्रतीक है।

बता दें सबसे पहले साल 1975 में नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। वहीं साल 2006 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की, इस दिन से प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस मनाया (World Hindi Day Speech) जाता है। दुनियाभर के दूतावास में विश्व हिंदी दिवस पर एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे हम जैसा सोचते हैं वैसा ही लिखते हैं। यही कारण है कि इसे मन की भाषा कहा जाता है। यह मन के बंद ताले खोल सकती है, हमारी आत्मा व ज्ञान का पथ बोल सकती है।

हिंदी दिवस में अब मात्र गिनती के दिन बाकी हैं। ऐसे में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदी के महत्व व इतिहास को बताने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया (World Hindi Day Speech for childrens) जाता है। ऐसे में यदि आप भी भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो हमारे इस लेख पर एक नजर अवश्य डालें। यहां हम आपके लिए सबसे छोटा व सरल भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने स्पीच की शुरुआत कर सभा में बैठे लोगों का दिल जीत सकते हैं।

World Hindi Day Speech in Hindi 2023, हिंदी दिवस पर सबसे छोटा व आसान भाषण

सुप्रभात आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अध्यापकगण व मेरे प्यारे साथियों आप सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी दिवस पर आप सभी ने मुझे अपने भाव व्यक्त करने का मौका दिया इसके लिए आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करना तथा इसका प्रचार प्रसार करना है। हिंदी ना केवल हमारी राष्ट्रभाषा और मातृभाषा है बल्कि यह राष्ट्र अस्मिता व गौरव का प्रतीक है। बता दें पहली बार हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था। हालांकि साल 1975 में नागपुर में पहल बार विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था।

इसका उद्देश्य हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाना है। हिंदी हमारे मान, सम्मान और अभिमान की भाषा है। हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही साहित्यिक गतिविधियों को आयोजन किया जाता है। ध्यान रहे भाषण के बीच विश्व हिंदी दिवस के महत्व व इतिहास का जिक्र करना ना भूलें, बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।

World Hindi Day Speech, भाषण के बीच विश्व हिंदी दिवस के महत्व व इतिहास का करें जिक्र

देश में अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को देखते हुए प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूक करना व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को एक नई पहचान दिलाना है। ताकि हर व्यक्ति हिंदी भाषा का महत्व समझ सके और अपनी मातृभाषा को लेकर जागरूक हो सके। वर्तमान में दुनियाभर के सैकड़ों विश्वविद्यालयो में हिंदी पढ़ाई जाती है और दुनियाभर में करोड़ों लोग हिंदी बोलते और लिखते हैं। यही नहीं हिंदी दुनिया भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी भाषा की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कई राज्य स्तरीय सरकारों ने अपने यहां मेडिकलल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में शुरू कर दी है। यह उन छात्रों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जो हिंदी भाषीय क्षेत्रों से आते हैं और उनकी हिंदी भाषा में अधिक रुचि है।

बता दें विश्व हिंदी दिवस के अलावा 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस भी मनाया जाता है। यही वह दिन है जब हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। आजादी मिलने के बाद देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था। क्योंकि भारत में सैकड़ो भाषाएं और हजारों बोलियां बोली जाती थी। इसे ध्यान में रखते हुए संविधान सभा ने एकमत के साथ 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article