एजुकेशन

Winter Vacation Extended: सर्दी का अटैक! क्या कल से खुलेंगे दिल्ली, यूपी, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ के स्कूल

Winter Vacation 2023 Extended In Delhi, UP, Ghaziabad, Noida, Meerut, Haryana Schools: उत्तर भारत में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे देखते हुए कुछ राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जबकि कुछ स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। यहां जानें क्या कल से खुलेंगे दिल्ली, यूपी, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हरियाणा और राजस्थान के स्कूल।

Image

Winter Vacation Extended: क्या कल खुलेंगे दिल्ली, यूपी, नोएडा और मेरठ के स्कूल

Winter Vacation 2023 Extended In Delhi, UP, Ghaziabad, Noida, Meerut, Haryana Schools: जनवरी के आते ही कड़ाके की ठंड ने भी दस्तक दे (Winter Vacation Extended) दिया है। उत्तर भारत में लोग कोहरे और ठंड से कांप (Winter Vacation Extended In Delhi) रहा है। दिल्ली, मेरठ, आगरा, लखनऊ कानपुर में कड़ाके की ठंड पड़ (Winter Vacation Extended In UP Schools) रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में आज यानी 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच (Winter Vacation Extended In Noida Schools) चुका है।

इसे देखते हुए कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जबकि कई शहरों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया (Winter Vacation Extended In Delhi Schools) गया है। यहां आप जान सकते हैं कि क्या कल यानी 15 जनवरी से दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, लखनऊ, आगरा, हरियाणा के स्कूल खुलेंगे?

Delhi School Winter Vacation Extended: क्या कल खुलेंगे दिल्ली के स्कूल

बीते सप्ताह दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने राज्य सरकार के नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया था। वहीं हाल ही में शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है कि कल यानी 15 जनवरी से राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुलेंगे। हालांकि कोहरे के चलते स्कूल की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है।

UP Schools Winter Vacation Extended: क्या कल से खुलेंगे यूपी के स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन घोषित किया था। ऐसे में कल से प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को पुन: संचालित किया जाएगा। हालांकि कुछ जिलों में जिला प्रशासन ने ठंड व कोहरे को देखते हुए अवकाश घोषित किया है।

Agra Schools Closed: आगरा के स्कूल में विंटर वेकेशन

बता दें आगरा के जिला अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को 20 जनवरी 2024 तक बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

NOIDA Schools Winter Vacation Extended: नोएडा के स्कूल में विंटर वेकेशन

नोएडा के स्कूलों में दिसंबर में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। वहीं 1 जनवरी से पुन: स्कूलों को संचालित किया गया था। हालांकि प्रतिकूल मौसम के चलते जिला प्रशासन ने 4 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक फिर से शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया था। साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों में समय परिवर्तन कर दिया गया था। वहीं आज यानी 14 जनवरी को गौतमबुद्ध जिला प्रशासन ने 16 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Ghaziabad Schools Winter Vacation Extended: गाजियाबाद के स्कूल में विंटर वेकेशन

प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, गाजियाबाद के स्कूलों में भी 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया गया था।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article