Winter Vacation 2023 in India: ठंड के मौसम के कारण दिल्ली और हरियाणा के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां आज, 1 जनवरी, 2024 से शुरू हो गई हैं। दिल्ली और हरियाणा में स्कूल क्रमशः 6 जनवरी और 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। हरियाणा सरकार ने ठंड के मौसम के कारण 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की है। सर्कुलर के मुताबिक, स्कूल 16 जनवरी 2024 को खुलेंगे। बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा और अन्य सहित कई उत्तर भारतीय राज्य शीत लहर और घने कोहरे का अनुभव कर रहे हैं, जिसके कारण स्कूल अधिकारी शीतकालीन अवकाश/स्कूल छुट्टियों की घोषणा कर रहे हैं।
दिल्ली के स्कूल कब से खुलेंगे
दिल्ली के स्कूलों में आज से 6 जनवरी, 2024 तक शीतकालीन अवकाश है। बता दें, प्रदूषण और वायु गुणवत्ता के स्तर में वृद्धि के बीच छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में स्कूल 9 से 18 नवंबर तक बंद कर दिए गए थे।
''शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए शीतकालीन अवकाश पहले 01.01.2024 (सोमवार) से 15.01.2024 (सोमवार) तक मनाया जाना निर्धारित था, लेकिन नवंबर में स्कूल 9 से 18 तक बंद किए जा चुके हैं, ऐसे में दिल्ली में छुट्टियां 06.01.2024 (शनिवार) तक मनाई जाएंगी। स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा झारखंड, यूपी, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी हुई है।
