Param Vir chakra medals : परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है, जो युद्ध में असाधारण वीरता दिखाने के लिए दिया जाता है। इस सम्मान को सर्वोच्च नीरता का चक्र भी कहा जाता है। मगर क्या आपको पता है कि भारतीय सेना में किसे अभी तक सबसे ज्यादा परमवीर चक्र मिल चके हैं? चलिये आपको बताते हैं...
अब तक कितनी बार मिला ये सम्मान ?
अब तक भारतीय सेना का ये सबसे बड़ा सम्मान 21 बार दिया जा चुका है। जिनमें से 14 तो मरणोपरांत दिए गऐ और बाकी के 16 भारत पाक संघर्ष के लिए दिये गए हैं। 21 में से 20 पुरस्कार विजेता भारतीय सेना और 1 भारतीय वायुसेना से है। भारतीय सेना के कई सारे रिजमेंट्स के जांबाजों को इस सम्मान से नवाजा गया है। मगर क्या आपको पता है कि भारतीय सेना की कौन सी बटालियन को अब तक सबसे ज्यादा परमवीर चक्र से नवाजा जा चुका है ?
अब तक किसे मिला सबसे ज्यादा सम्मान ?
भारतीय सेना की द ग्रेनेडियर्स यूनिट को अब तक सबसे ज्यादा सम्मान मिल चुके हैं। इस रेजिमेंट को तीन परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही गोरखा राइफल रेजमेंटों को भी तीन-तीन पुरस्कार मिले हैं। जिनमें 1 गोरखा राइफल्स, 8 गोरखा राइफल्स और 11 गोरखा राइफल्स शामिल हैं। इनमें एक-एक को परमवीर चक्र मिला है।
द ग्रेनेडियर्स की बात करें तो उन्हें ये सम्मान सर्वदा शक्तिशाली के आदर्श वाक्य के साथ मिला है। इनमें 1965, 1971 और गारगिल युद्ध (1999) के विजेता शामिल हैं। इनमें कंपनी हवलदार मेजर अब्दुल हमीद, मेजर होशियार सिंह दहिया और ग्रेनेडयर योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।
पहली बार किसे मिला परमवीर चक्र ?
26 जनवरी 1950 को स्थापित इस पदक को अब तक 21 वीर सैनिकों को दिया जा चुका है। इनमें से 14 जवानों को ये मरणोपरांत दिया गया। परमवीर चक्र पहली बार मेजर सोमनाथ शर्मा को दिया गया था। ये कांस्य से बना हुआ है जिसपर बैंगनी रिबन लटका हुआ होता है।
